प्रीति शर्मा
अगर रात को देर तक जागते हैं तो दिनभर थकावट महसूस होती है।
नींद पूरी नहीं होने से तनाव और चिंता बढ़ सकती है जो मेंटल हेल्थ पर असर डालता है।
देर रात तक जागने की आदत शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है।
रात को जागने से अनहेल्दी खाने की इच्छा होती है जो वजन बढ़ने का कारण हो सकता है।
नींद पूरी नहीं होने की वजह से काम और पढ़ाई में फोकस करना मुश्किल हो जाता है।
शरीर के हार्मोनल सिस्टम पर देर रात तक जागने का बुरा असर पड़ता है।
अगर लंबे समय से देर रात तक जागने की आदत है तो यह दिल से जुड़ी समस्या बढ़ा सकता है।
रात को समय पर सोने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।