मनोज पांडे
पिछले कई दिनों से चर्चा में बना हुआ iQOO Neo 7 Pro भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। इस फोन को लेकर काफी समय से कई खबरें सुनने को मिल रही थी।
अब आखिरकार यह फोन बाजार में आ गया है। खास बात यह है कि यह फोन पावरफुल स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस है।
साथ ही 12oW चार्जिंग सपोर्ट के साथ 12GB रैम इस फोन को और भी पावरफुल बनाती है। इसकी कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है।
इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। वहीं, इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।
इसे डार्क स्टॉर्म और फियरलेस फ्लेम रंग में खरीदा जा सकता है। Amazon पर इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर है। इसका पहला सेंसर 50MP का है। दूसरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है और तीसरा 2MP का मैक्रो सेंसर है।
सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा है। इसके साथ ही एंड्रॉइड 13 आता है जो फनटच ओएस 13 पर आधारित है। फोन में 5000mAh की बैटरी भी है।