प्रीति शर्मा
हर साल 1 फरवरी को भारत के वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किया जाता है।
भारत का सबसे पहला बजट आजादी से काफी पहले 7 अप्रैल 1860 को पेश किया गया था।
भारत का पहला बजट स्कॉटिश अर्थशास्त्री जेम्स विल्सन ने पेश किया था।
साल 1999 तक बजट शाम 5 बजे पेश होता था। यह परंपरा ब्रिटिशकालीन थी।
साल 1973-74 के बजट को ब्लैक बजट कहा जाता है। उस समय देश को करोड़ों रुपए का घाटा हुआ था।
पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम सबसे ज्यादा 10 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है।
बजट की छपाई से पहले वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी होती है जिसमें हलवा बनाया जाता है।
सबसे लंबा बजट भाषण निर्मला सीतारमण ने साल 2020 में दिया था जो 2 घंटे 42 मिनट का था।