रीता राय सागर
रिंग फिंगर पर छोटी सी बेल, फूल या अंगूठी जैसा डिजाइन बनवाएं। कम मेहंदी में भी हाथों को मिलेगा स्टाइलिश लुक।
बाइसेप पर छोटा सा फूल, तितली, चेन, चांद या सूरज का डिजाइन बनवाएं। स्लीवलेस आउटफिट के साथ यह अंदाज खूब जमेगा।
कलाई के पास छोटा सा हार्ट बनवाएं। चाहें तो इसके साथ एक नन्हा सितारा भी बनवा सकती हैं। सिंपल और प्यारा लुक मिलेगा।
कलाई या उंगली पर छोटा सा बो बनवाएं। यह डिजाइन उन सहेलियों के लिए है जिन्हें सिंपल लेकिन हटकर चीजें पसंद हैं।
कलाई के पास या हाथ के पिछले हिस्से पर छोटी सी तितली बनवाएं। इसके आसपास दो-चार बिंदियां बनवाकर डिजाइन को और खूबसूरत बना सकती हैं।
कलाई पर छोटा सा नजरबट्टू जैसा डिजाइन बनवाएं। यह मिनिमल मेहंदी के साथ थोड़ा अलग और चुलबुला लुक देगा।
कलाई के पास या हाथ के पिछले हिस्से पर छोटी सी तितली या फूल बनवाएं। इसके आसपास छोटी-छोटी मोटिफ बनवाकर डिजाइन को और खूबसूरत बना सकती हैं।
हाथ के एक किनारे से ऊपर की ओर जाती पतली बेल बनवाएं या भराव वाली फूल, चांद या लैंप शेड्स बनवाएं। न ज्यादा भराव और न ही भारी डिजाइन, बस हल्की सी सजावट।
कलाई या हाथ के पिछले हिस्से पर छोटा सा चांद और उसके साथ दो सितारे बनवाएं। यह डिजाइन शादी के हर फंक्शन में प्यारा लगेगा।
हाथ पर एक छोटा सा फूल या सूरजमुखी जैसा डिजाइन बनवाएं। बिना पूरी हथेली भरे भी मेहंदी खूबसूरत लग सकता है।