मनोज पांडे
Infinix Hot 30 Play स्मार्टफोन को 720 x 1640 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.82-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है।
पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एक IPS LCD पैनल पर बनी है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ-साथ 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ काम करती है। यह स्क्रीन 500nits ब्राइटनेस और 85% कलर गैमट को सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 30 Play डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल में एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में फ्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Infinix Hot 30 Play को Android 13 आधारित XOS 12 पर लॉन्च किया गया है, जो 12nm फैब्रिकेशन पर बने MediaTek Helio G37 ऑक्टाकोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो 2.3GHz की क्लॉक स्पीड पर चलता है।
यह मोबाइल फोन 4GB वर्चुअल रैम को सपोर्ट करता है जो 8GB रैम को आंतरिक 4GB रैम है। पावर बैकअप के लिए Infinix Hot 30 Play में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
फोन एक बार चार्ज करने पर 47 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। इस फोन के साइड पैनल पर पावर बटन के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगा हुआ है।
Infinix Hot 30 Play की कीमत नाइजीरिया में NGN 80,000 से शुरू होती है। भारती में कीमत करीब 14,000 रुपये है। Infinix ने अपना नया फोन बोरा पर्पल, मिराज व्हाइट और ब्लेड ब्लैक रंग में लॉन्च किया है।