सिमरन सिंह
सड़क हादसों को देखते हुए कार खरीदते समय सेफ्टी सबसे अहम फैक्टर बन गई है। यही वजह है कि ग्राहक अब क्रैश टेस्ट रेटिंग, एयरबैग और ADAS जैसे फीचर्स पर भी ध्यान दे रहे हैं।
Bharat NCAP की शुरुआत अगस्त 2023 में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने की थी। इसमें कारों को क्रैश टेस्ट के आधार पर 0 से 5 स्टार तक रेटिंग दी जाती है। एडल्ट और चाइल्ड प्रोटेक्शन भी जांचा जाता है।
Global NCAP एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय क्रैश टेस्टिंग एजेंसी है। यह 2014 से भारत में बिकने वाली कारों की सुरक्षा जांच रही है। भारत NCAP के नियम भी इसके 2022 के मानकों पर आधारित हैं।
प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Tata Harrier EV और Mahindra XEV 9e को देश की सबसे सुरक्षित कारों में गिना जा रहा है। वहीं Tata Punch EV ने भी 31.46/32 और 45/49 अंक हासिल किए हैं।
Kia Seltos ने एडल्ट प्रोटेक्शन में 31.70/32 अंक हासिल किए हैं। Tata Sierra को भी एडल्ट प्रोटेक्शन में 31.14 और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 44.73 अंक मिले हैं।
करीब ₹8 लाख की कीमत वाली Hyundai Venue ने 31.15/32 अंक हासिल किए हैं। वहीं Tata Nexon को एडल्ट प्रोटेक्शन में 29.41 और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 43.83 अंक मिले हैं।
Mahindra XUV 3XO ने 29.36/32 और 43/49 अंक हासिल किए हैं। इसके AX5L और AX7 वेरिएंट में Level-2 ADAS भी मिलता है। Tata Punch की CNG AMT को भी 2026 में 5-स्टार रेटिंग मिली है।
Mahindra XUV700 ने एडल्ट और चाइल्ड टेस्ट में कुल 57.69/66 अंक हासिल किए हैं। वहीं Tata Safari और Harrier के पेट्रोल-डीजल मॉडल को भी 5-स्टार रेटिंग मिली है।
₹10 लाख के अंदर Hyundai Venue और Tata Nexon अच्छे विकल्प हो सकते हैं। बड़ी फैमिली के लिए Mahindra XUV700 और Tata Safari, जबकि EV पसंद करने वालों के लिए Tata Harrier EV और Mahindra XEV 9e मजबूत विकल्प हैं।