रीता राय सागर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी की बनारसी साड़ी अपनी रेशमी बुनाई, सोने-चांदी की जरी और बारीक बूटियों के लिए मशहूर है। शादी और खास मौकों पर इसे पहनना रिवाज की तरह है।
तमिलनाडु की कांचीपुरम सिल्क साड़ी मजबूत रेशम, चौड़े कॉन्ट्रास्ट बॉर्डर और पारंपरिक मोटिफ के लिए जानी जाती है।
महाराष्ट्र की पैठणी साड़ी अपने रंगीन पल्लू, मोर और कमल जैसे पारंपरिक मोटिफ के लिए मशहूर है। इसकी खासियत हाथ से बुनी जरी और खूबसूरत रंगों का मेल है।
गुजरात की पाटन पटोला साड़ी डबल इकत तकनीक से तैयार होती है। इसमें धागों को बुनाई से पहले ही रंगा जाता है, जिससे दोनों तरफ डिजाइन दिखाई देता है।
मध्य प्रदेश के चंदेरी की साड़ियां अपने हल्के फैब्रिक, पारदर्शी टेक्सचर और जरी की बूटियों के लिए जानी जाती हैं। दिन के फंक्शन और छोटे आयोजनों के लिए अच्छा हैं।
ओडिशा की संबलपुरी साड़ी में शंख, चक्र, फूल और पारंपरिक आकृतियों के डिजाइन मिलते हैं। इसकी खासियत धागों को रंगकर बुनाई के दौरान पैटर्न तैयार करना है।
केरल की कसावु साड़ी ऑफ व्हाइट या क्रीम रंग और सुनहरे बॉर्डर के लिए पहचानी जाती है। ओणम और पारंपरिक समारोहों में इसे खास तौर पर पहना जाता है।
पश्चिम बंगाल की बालूचरी साड़ी की पहचान इसके पल्लू पर बुने गए पौराणिक और ऐतिहासिक दृश्य हैं। रेशमी कपड़े पर की गई बारीक बुनाई इसे खास बनाती है।
असम की मूगा सिल्क अपनी प्राकृतिक सुनहरी चमक और टिकाऊपन के लिए मशहूर है। इसका इस्तेमाल पारंपरिक मेखेला चादर के साथ भी किया जाता है।
राजस्थान की कोटा डोरिया साड़ी अपनी हल्की बुनाई और चौकोर खाट पैटर्न के लिए पहचानी जाती है।
Men Jewellery Styling: वेडिंग सीजन में ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ऐसे स्टाइल करें मेन ज्वेलरी, क्लासी लगेंगे