Navratri Special Hairstyle Look: इस गरबा नाइट अपनाएं ये ट्रेंडी हेयरस्टाइल आइडिया

अंकिता पटेल

ट्रेडिशनल जूड़ा

ऊंचा और कसा हुआ जूड़ा गरबा डांस के लिए सबसे प्रैक्टिकल और पॉपुलर हेयरस्टाइल है। इसे गजरे या फूलों से सजाकर एक परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक दिया जा सकता है।

ट्रेडिशनल जूड़ा (बन) | source: Pinterest

साइड ब्रेड

एक कंधे पर गिरती हुई साइड ब्रेड गरबा ड्रेस के साथ बेहद खूबसूरत और फेमिनिन लुक देती है। डांस के दौरान भी यह आसानी से मैनेज हो जाती है।

साइड ब्रेड (चोटी) | source: Pinterest

फिशटेल ब्रेड

बारीक बुनावट वाली फिशटेल ब्रेड एक मॉडर्न और स्टाइलिश टच देती है, जो पारंपरिक लुक में भी एक अलग फ्रेशनेस जोड़ देती है।

फिशटेल ब्रेड लुक | source: Pinterest

डबल ब्रेड हेयरस्टाइल

दो पतली चोटियों से बना यह हेयरस्टाइल बालों को एक प्लेफुल और यूथफुल लुक देता है, जो खासतौर पर युवतियों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

डबल ब्रेड हेयरस्टाइल | source: Pinterest

लो मेसी बन

ढीला और थोड़ा बिखरा हुआ लो बन एक इफॉर्टलेस और एलिगेंट लुक देता है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो कम समय में शानदार हेयरस्टाइल चाहते हैं।

लो मेसी बन | source: Pinterest

हाफ अप-हाफ डाउन स्टाइल

आधे बाल ऊपर बांधकर बाकी बालों को खुला छोड़ने वाला यह हेयरस्टाइल बालों की खूबसूरती बरकरार रखते हुए एक सॉफ्ट और रोमांटिक लुक देता है।

हाफ अप-हाफ डाउन स्टाइल | source: Pinterest

फ्लावर ब्रेड स्टाइल

चोटी के बीच-बीच में छोटे-छोटे असली या आर्टिफिशियल फूल जोड़ने से यह हेयरस्टाइल बेहद फेस्टिव और आकर्षक बन जाता है।

फ्लावर ब्रेड स्टाइल | source: Pinterest

कर्ली ओपन हेयर

हल्के कर्ल्स के साथ खुले बाल एक ग्लैमरस और बोल्ड लुक देते हैं। यह स्टाइल खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो बालों को पूरी तरह खुला रखना पसंद करते हैं।

कर्ली ओपन हेयर | source: Pinterest

गजरे वाला जूड़ा

पारंपरिक जूड़े के चारों ओर मोगरे या गुलाब के गजरे लपेटकर बनाया गया यह हेयरस्टाइल गुजराती गरबा लुक का सबसे क्लासिक और पसंदीदा विकल्प माना जाता है।

गजरे वाला जूड़ा | source: Pinterest

ब्रेडेड क्राउन स्टाइल

सिर के चारों ओर चोटी को क्राउन की तरह गूंथकर बनाया गया यह हेयरस्टाइल एक रॉयल और यूनिक लुक देता है, जो भीड़ में भी सबसे अलग नजर आता है।

ब्रेडेड क्राउन स्टाइल | source: Pinterest

Navratri Office Outfit Ideas: हर दिन नया रंग, ऑफिस में भी फेस्टिव वाइब बरकरार

Swipe Up