सृष्टि मौर्य
एसिड-वॉश डेनिम जैकेट और एविएटर चश्मे में विराट का स्वैग। उनका यह 80 के दशक वाला रॉकस्टार लुक सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है।
प्रिंटेड शर्ट और क्लासिक मूंछों में थाला बेहद कूल दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो पुराने जमाने का कोई सुपरस्टार इंटरव्यू के लिए बैठा हो।
हाई-वेस्ट ट्राउजर, प्रिंटेड शर्ट और हाथ में किताब लिए रोहित का यह विंटेज लुक छा गया है। मुंबई की पुरानी यादों को ताजा करता एकदम लाजवाब अंदाज
सोने की चेन, चमकीली नियॉन जैकेट और फंकी हेयरस्टाइल में हार्दिक। क्रिकेट के मैदान पर बिल्कुल पुराना डिस्को डांस वाला माहौल ला दिया है।
बड़ी कॉलर वाली फ्लोरल शर्ट, ब्राउन वेलवेट सूट और गले में भारी लॉकेट। बुमराह का यह कड़क अंदाज 80 के दशक की सुपरहिट एक्शन फिल्मों की याद दिला रहा है।
व्हाइट ब्लेजर और महरून शर्ट में केएल राहुल का जलवा। बैकग्राउंड में रजनीकांत का पोस्टर और पुराना कैसेट प्लेयर लुक को परफेक्ट बना रहा है।
ढीले-ढाले क्रीम कोर्ट और गोल चश्मे में चहल का मजेदार लुक। पुराने जमाने के इस फोटो सेटअप में भी उनका स्टाइल साफ दिख रही है।
हाई-वेस्ट डेनिम और धारीदार शर्ट कोर्ट में टीम इंडिया के ये युवा खिलाड़ी। देखकर लग रहा है जैसे 80 के दशक की किसी स्पोर्ट्स मैगजीन की जोड़ी हो।
क्लासिक शर्ट और परफेक्ट हेयरस्टाइल में गिल बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। उनका यह लुक पुराने फैमिली फोटो एल्बम की याद दिलाता है।
सस्पेंडर्स और ढीली सिल्क शर्ट में श्रेयस का स्टाइल। पुराने जमाने के स्ट्रीट फैशन को उन्होंने एकदम नए अंदाज में पेश किया है।