आपदा के समय लग जाए चोट, तो इस तरह इलाज करें।

सिमरन सिंह

घबराएं नहीं, पहले खुद को सुरक्षित करें

चोट का इलाज करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप खुद किसी खतरे में न हों।

Image Source: Freepik

खून बहने पर दबाव डालें

साफ कपड़े या बैंडेज से घाव पर दबाव डालें ताकि खून बहना बंद हो जाए, संभव हो तो हाथों में ग्लव्स पहनें।

Image Source: Freepik

घाव को साफ करें

साफ पानी या बोतलबंद पानी से धीरे-धीरे घाव धोएं, आसपास की गंदगी हटाएं लेकिन घाव को ज़्यादा न छेड़ें।

Image Source: Freepik

एंटीसेप्टिक लगाएं

डेटॉल, सैवलॉन या एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं ताकि संक्रमण न फैले।

Image Source: Freepik

बैंडेज या पट्टी बांधें

घाव को सूती कपड़े या सेनेटाइज्ड बैंडेज से ढकें, पट्टी ज़्यादा टाइट न हो, ताकि ब्लड सर्कुलेशन बना रहे।

Image Source: Freepik

मोच या फ्रैक्चर की स्थिति में

सूजन वाले हिस्से पर ठंडी पट्टी या आइस पैक लगाएं, घायल अंग को हिलाएं नहीं, लकड़ी या सीधी छड़ी से स्प्लिंट बनाकर स्थिर करें।

Image Source: Freepik

जलने पर

जले हुए हिस्से को तुरंत ठंडे पानी से धोएं, बर्फ सीधे न लगाएं, साफ गीले कपड़े से ढकें, एंटी-बर्न क्रीम का प्रयोग करें।

Image Source: Freepik

सांस रुक रही हो तो

व्यक्ति को सीधा लिटाएं और धीरे-धीरे सांस लेने में मदद करें, अगर CPR आता है, तो उसका प्रयोग करें।

Image Source: Freepik

बेहोशी की स्थिति में

व्यक्ति को साइड में लिटाएं, तुरंत मेडिकल हेल्प मंगवाएं।

Image Source: Freepik

नोट

आपदा के समय प्राथमिक इलाज जानना ज़िंदगी बचा सकता है। हर घर में First Aid Kit जरूर होनी चाहिए।

Image Source: Freepik
युद्ध के समय इमरजेंसी बैग में रखें ये जरूरी चीजें