बिहार की ये डिश आपको भी आएगी पसंद

सिमरन सिंह

सामग्री

चावल का आटा: 2 कप, चना दाल: 1 कप, लहसुन की कलियाँ: 4-5, हरी मिर्च: 2-3, अदरक: 1 इंच टुकड़ा, जीरा: 1 टीस्पून, नमक: स्वादानुसार, सरसों का तेल: 1 टेबलस्पून

All Source: Freepik

चावल का आटा गूंधें

चावल के आटे में थोड़ा नमक डालकर गर्म पानी से नरम और चिकना आटा गूंध लें। ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें।

दाल का मिश्रण तैयार करें

भीगी हुई चना दाल को लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और जीरा के साथ दरदरा पीस लें। फिर इसमें स्वादानुसार नमक डालें।

पीठा का आकार बनाएं

अब चावल के आटे की छोटी-छोटी लोइयाँ लें, उन्हें बेलें या हाथ से फैलाएँ। बीच में दाल का मिश्रण भरें और किनारों को मोड़कर अच्छे से बंद करें

स्टीम करें

एक स्टीमर या बड़े बर्तन में पानी गरम करें। ऊपर छलनी या जाली रखकर उस पर पीठे रखें और ढक दें। लगभग 10-15 मिनट तक भाप में पकाएं जब तक पीठे हल्के पारदर्शी न दिखें।

वैकल्पिक

अगर आप कुरकुरा स्वाद पसंद करते हैं, तो स्टीम किए हुए पीठे को हल्का सरसों के तेल में सेंक या तल सकते हैं।

परोसने का तरीका

दाल पीठा को हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ गर्मागर्म परोसें। यह सर्दियों और त्यौहारों में खासतौर पर बनाया जाता है, खासकर मकर संक्रांति पर।

टिप्स

दाल में थोड़ा नींबू रस या अमचूर डालने से स्वाद और बढ़ जाता है। चाहें तो मूंग दाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पत्नी के लिए कैसे मनाएं करवा चौथ स्पेशल

Swipe Up