रीता राय सागर
वेलवेट ब्लेजर को हाई वेस्ट ट्राउजर या स्ट्रेट पैंट के साथ पहनें। इसके साथ फिटेड टॉप और छोटे इयररिंग्स चुनें। ऑफिस से लेकर डिनर तक यह लुक अच्छा लगेगा।
सर्दियों में वेलवेट कुर्ती को स्ट्रेट पैंट या सिगरेट पैंट के साथ पहनें। इसके साथ हल्की जूलरी और जूती पहनकर एलिगेंट एथनिक लुक पा सकती हैं।
अपनी सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ वेलवेट ब्लाउज पहनें। फुल स्लीव्स या बोट नेक डिजाइन सर्दियों की शादी और पार्टी के लिए खूबसूरत विकल्प हैं।Source: Pinterest
वेलवेट को-ऑर्ड सेट सर्दियों में स्टाइलिश और आरामदायक विकल्प है। इसे मिनिमल ज्वेलरी, छोटे हैंडबैग और बूट्स के साथ पहनें।
वेलवेट सूट के साथ कश्मीरी या पश्मीना स्टाइल शॉल कैरी करें। शॉल को एक कंधे पर ड्रेप करके पहनने से लुक में रॉयल टच आएगा।
विंटर वेडिंग में वेलवेट ब्लाउज या वेलवेट लहंगा चुन सकती हैं। इसके साथ कुंदन या पोल्की जूलरी पहनें। हैवी फैब्रिक होने के कारण बाकी एक्सेसरीज को संतुलित रखें।
अगर आप इंडो-वेस्टर्न लुक पसंद करती हैं, तो वेलवेट जैकेट को हाई-वेस्ट जींस और फिटेड टॉप के साथ पहनें। यह रोजमर्रा के विंटर आउटफिट को भी खास बना सकता है।
वेलवेट मिडी या लॉन्ग ड्रेस को नी हाई बूट्स या एंकल बूट्स के साथ स्टाइल करें। ठंड ज्यादा हो तो इसके साथ टाइट्स भी पहन सकती हैं।
विंटर लुक के लिए मरून, वाइन, एमराल्ड ग्रीन, नेवी ब्लू और ब्लैक जैसे शेड्स चुनें। ये रंग वेलवेट के टेक्सचर को और खूबसूरत दिखाते हैं।
वेलवेट खुद में रिच और आकर्षक फैब्रिक है। इसलिए इसके साथ बहुत ज्यादा हैवी जूलरी या चमकदार एक्सेसरीज पहनने से बचें। बैलेंस्ड स्टाइलिंग से आपका लुक ज्यादा क्लासी लगेगा।