प्रीति शर्मा
भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक गोवा घूमने की बेस्ट जगह है।
यहां की ऐतिहासिक सुंदरता, संस्कृति, बीच दुनियाभर में फेमस है।
जीवन में एक बार हर कोई गोवा घूमने की प्लानिंग जरूर करता है।
अगर आप गोवा जाना चाहते हैं जो बजट में ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
कम बजट में गोवा जाना चाहते हैं तो ऑफ सीजन या मानसून में आएं।
ऑफ सीजन में गोवा के होटल और अन्य चीजें काफी सस्ती होती है।
गोवा को कम बजट में एक्सप्लोर करने के लिए स्कूटी रेंट ले सकते हैं।
महंगे कैफे की जगह आप लोकल ढाबों का खाना एंजॉय कर सकते हैं।