आलोक उमाकृष्ण
‘दक्कन का मिनी ताज’ कहा जाने वाला बीबी का मकबरा शहर की सबसे चर्चित ऐतिहासिक इमारतों में शामिल है।
एलोरा की गुफाएं बौद्ध, हिंदू और जैन परंपराओं की अद्भुत शैल वास्तुकला को एक साथ दिखाती हैं। UNESCO World Heritage Site है और यहां का कैलास मंदिर खास आकर्षण है।
पहाड़ी पर बना दौलताबाद किला अपनी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और शानदार ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है।
प्राचीन बौद्ध गुफाएं अपनी भित्तिचित्रों और शिल्पकला के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। अजंता भी UNESCO World Heritage Site है।
एलोरा के पास स्थित घृष्णेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है।धार्मिक आस्था के साथ मंदिर की वास्तुकला भी पर्यटकों को आकर्षित करती है।
17वीं शताब्दी की पाणचक्की ऐतिहासिक जल-इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण है।
राजपूत शैली में बना सोनेरी महल अब संग्रहालय के रूप में जाना जाता है। यहां ऐतिहासिक वस्तुएं, चित्र और पुरानी विरासत से जुड़ी चीजें देखी जा सकती हैं।
शहर के बीच स्थित सलीम अली झील प्रकृति और पक्षी प्रेमियों के लिए शानदार जगह है। सर्दियों में यहां कई स्थानीय और प्रवासी पक्षियों को देखा जा सकता है।
गोगा बाबा टेकड़ी से छत्रपति संभाजीनगर का panoramic view देखने को मिलता है। छोटी ट्रेकिंग और sunset देखने के लिए यह युवाओं के बीच लोकप्रिय spot है।
हरी-भरी हरियाली और शांत वातावरण वाला हिमायत बाग शहर में सुकून भरी outing के लिए अच्छा विकल्प है।