Diwali Decoration Ideas: कम पैसों में घर को कैसे सजाएं? दिवाली के लिए 10 सस्ते और खूबसूरत आइडियाज

रीता राय सागर

कांच की बोतल

घर में रखी खाली कांच की बोतलों को फेंकने के बजाय उनमें फेयरी लाइट्स डालें। इन्हें बालकनी, टीवी यूनिट या एंट्रेंस पर रखें। घर को खूबसूरत लुक मिलेगा।

दीवाली डेकोर | Source: Pinterest

पुराने दुपट्टे से बैकड्रॉप

किसी पुराने रंगीन दुपट्टे या साड़ी को दीवार पर पर्दे की तरह लगाएं। इसके चारों तरफ लाइट्स लगाकर छोटा सा फेस्टिव फोटो कॉर्नर तैयार कर सकते हैं।

दीवाली डेकोर | Source: Pinterest

पेपर हैंगिंग

रंगीन चार्ट पेपर से फैन, फूल और झालर बनाकर दरवाजे या खिड़कियों पर लटकाएं। यह डेकोरेशन बच्चों की मदद से भी तैयार की जा सकती हैं।

दीवाली डेकोर | Source: Pinterest

घर के गमलों को दें नया लुक

पुराने मिट्टी या प्लास्टिक के गमलों को पेंट करें। उनमें गेंदे के फूल या छोटे पौधे लगाकर एंट्रेंस और बालकनी को सजाएं।

दीवाली डेकोर | Source: Pinterest

ट्रे में सजाएं

घर में रखी किसी पुरानी ट्रे में फूलों की पंखुड़ियां, कुछ दीये और छोटी मोमबत्तियां सजाएं। इसे सेंटर टेबल पर रखें। खूबसूरत सेंटरपीस तैयार हो जाएगा।

दीवाली डेकोर | Source: Pinterest

पुराने कांच से कैंडल होल्डर

खाली जैम या अचार के जार को साफ करके बाहर से लेस, रंगीन धागे या पेंट से सजाएं। इनमें एलईडी टी लाइट रखकर टेबल या खिड़की पर सजाएं या हैंग करें।

दीवाली डेकोर | Source: Pinterest

दरवाजे पर बनाएं छोटा तोरण

गेंदे के फूलों और आम के पत्तों से घर के मुख्य दरवाजे के लिए तोरण बनाएं। यह कम खर्च में घर को पारंपरिक और खूबसूरत दीवाली लुक देगा।

दीवाली डेकोर | Source: Pinterest

फोटो डिस्प्ले

परिवार की कुछ पसंदीदा तस्वीरों को फेयरी लाइट्स और छोटे क्लिप की मदद से दीवार पर लगाएं। इससे घर में पर्सनल फेस्टिव टच आएगा।

दीवाली डेकोर | Source: Pinterest

रंगोली

बड़ी और मुश्किल रंगोली बनाने की बजाए गेंदे की पंखुड़ियों और गुलाब की पत्तियों से छोटी गोल रंगोली बनाएं। बीच में दीया रखें।

दीवाली डेकोर | Source: Pinterest

लाइट्स से सजाएं बालकनी

बालकनी की रेलिंग पर फेयरी लाइट्स लगाएं और कोनों में छोटे पौधे रखें। कुछ दीये व एलईडी लाइट सजाकर इस जगह को खूबसूरत फेस्टिव कॉर्नर में ट्रांसफॉर्म करें।

दीवाली डेकोर | Source: Pinterest

Diwali Recipes: दिवाली पर कम बजट में मेहमानों के लिए क्या बनाएं? ये 10 आसान रेसिपी आएंगी काम

Swipe Up