रीता राय सागर
सूजी, उबले आलू और मसालों से छोटे-छोटे क्रिस्पी बाइट्स बनाएं। हरी चटनी के साथ सर्व करें।
बेसन, अजवाइन और मसालों से तैयार करें कुरकुरी सेव। पालक, लौंग, लहसुन व करी पत्ता डालकर इसे अलग-अलग स्वादमें बनाया जा सकता है।
ब्रेड के छोटे टुकड़ों पर दही, चटनी और मसाले डालकर बनाएं चटपटी चाट।
पोहा, आलू और हरी मिर्च से बनाएं स्वादिष्ट कटलेट। कम सामग्री में तैयार होने वाला चटपटा स्नैक।
गेहूं का आटा, गुड़ और घी मिलाकर बनाएं पारंपरिक मिठाई। घी और गुड़ से तैयार होने वाली ये लड्डू ठंड के मौसम के लिए बेस्ट है।
मखाने को थोड़े घी में भूनकर नमक, काली मिर्च और चाट मसाला मिलाएं। क्रिस्पी मखाने दीवाली स्नैकिंग के लिए परफेक्ट हेल्दी ऑप्शन है।
ब्रेड में आलू की फिलिंग भरकर बेसन के घोल में डुबोएं और सुनहरा होने तक तलें। हरी चटनी के साथ सर्व करें।
सूखे नारियल और कंडेंस्ड मिल्क से झटपट मिठाई बनाएं। कम समय में तैयार हो जाती है और स्वाद भी गजब।
भुने या तले पापड़ पर प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और चाट मसाला डालकर सर्व करें।
सूजी, बेसन, चीनी और घी से बनने वाला आसान डेजर्ट। इलायची डालकर इसका स्वाद बढ़ाएं और यह सदाबहार डिश हमेशा स्वादिष्ट लगती है।