सिमरन सिंह
iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर चर्चाएं तेज हैं। Apple ने अभी लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन लीक्स में 9 सितंबर 2026 संभावित लॉन्च डेट बताई जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब $1,299 और iPhone 18 Pro Max की कीमत करीब $1,399 हो सकती है। 1TB मॉडल इससे भी महंगा होने का अनुमान है।
भारत में iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत करीब ₹1,34,900 है। ऐसे में टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और प्राइसिंग को देखते हुए iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1.60 लाख से ऊपर जा सकती है।
एक ही iPhone की कीमत दुनिया के अलग-अलग देशों में लोगों की कमाई के मुकाबले बहुत अलग पड़ती है। कहीं कुछ दिनों की सैलरी काफी है, तो कहीं इसे खरीदने में कई महीनों की कमाई लग सकती है।
दिए गए iPhone Affordability Index 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, स्विट्जरलैंड और लक्जमबर्ग में औसत कर्मचारी को iPhone खरीदने के लिए करीब 3 दिन काम करना पड़ सकता है।
अमेरिका, बेल्जियम, डेनमार्क, नीदरलैंड और नॉर्वे में करीब 4 दिन की कमाई चाहिए। वहीं फिनलैंड, कनाडा, जर्मनी, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया और ऑस्ट्रेलिया में करीब 5 दिन लग सकते हैं।
फ्रांस और स्वीडन: 6 दिन
यूके और न्यूजीलैंड: 7 दिन
UAE, इटली और सिंगापुर: 8 दिन
स्पेन: 9 दिन
चेकिया: 12 दिन
पोलैंड: 17 दिन
पुर्तगाल: 24 दिन
हंगरी: 27 दिन
चिली: 32 दिन
मलेशिया: 45 दिन
थाईलैंड: 61 दिन
ब्राजील: 77 दिन
तुर्की: 89 दिन
वियतनाम: 99 दिन
फिलीपींस: 101 दिन
दिए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में औसत कर्मचारी को iPhone 18 Pro खरीदने के लिए करीब 160 दिन काम करना पड़ सकता है। यानी करीब 5 महीने से ज्यादा की कमाई