सिमरन सिंह
नई X1 LWB अब BMW X1 रेंज की सबसे किफायती कार बन गई है।
X1 LWB sDrive 18Li – ₹49.90 लाख
X1 sDrive 18i – ₹50.90 लाख
iX1 eDrive LWB 20L – ₹52.70 लाख
BMW X1 LWB स्टैंडर्ड X1 से 116mm ज्यादा लंबी है। इसमें 108mm की अतिरिक्त लंबाई सीधे व्हीलबेस में जोड़ी गई है। इसका फायदा खासकर पीछे बैठने वाले यात्रियों को मिलेगा।
X1 LWB में M Sport styling package स्टैंडर्ड दिया गया है। इसमें स्पोर्टी बंपर, LED टेल-लाइट्स और 18-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं। चार कलर ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।
लंबे व्हीलबेस के चलते रियर पैसेंजर्स को ज्यादा लेगरूम मिलता है। पीछे की सीट में बेहतर कुशनिंग के साथ 15mm लंबा सीट बेस दिया गया है। बैकरेस्ट को कुछ डिग्री तक recline भी किया जा सकता है।
X1 LWB के केबिन में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.7-इंच टचस्क्रीन मिलती है। इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जिंग, फ्लोटिंग सेंटर कंसोल और ड्राइविंग मोड कंट्रोल भी दिए गए हैं।
SUV में पैनोरमिक सनरूफ, अडैप्टिव LED हेडलैंप, 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड फ्रंट सीट्स और 12-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, फ्रंट सीट वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन उपलब्ध नहीं हैं।
सेफ्टी के लिए X1 LWB में 8 एयरबैग, ABS, ESC और Isofix जैसे फीचर्स मिलते हैं। ADAS में ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन डिपार्चर वार्निंग/असिस्ट शामिल हैं। हालांकि, इसमें Adaptive Cruise Control नहीं मिलता।
BMW X1 LWB में केवल 1.5-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 156hp की पावर और 230Nm टॉर्क देता है। इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
टेस्टिंग में X1 LWB ने 0-100 kmph की रफ्तार 9.58 सेकंड में हासिल की। BMW ने बेहतर राइड कम्फर्ट के लिए सस्पेंशन में भी बदलाव किए हैं। इसका मुकाबला Mercedes-Benz GLA, Audi Q3 और Mini Countryman C से होगा।