सिमरन सिंह
सबसे आम आंखों का रंग। लगभग 70–79% लोग दुनिया में भूरी आंखों वाले हैं। एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में सबसे ज़्यादा पाए जाते हैं।
दुनिया की लगभग 8–10% आबादी के पास नीली आंखें होती हैं। यूरोप, खासकर एस्टोनिया, फ़िनलैंड और आइसलैंड में सबसे अधिक लोग नीली आंखों वाले मिलते हैं।
भूरी और हरी का मिश्रण, सुनहरी आभा लिए हुए। लगभग 5% लोगों में पाई जाती हैं। अमेरिका और यूरोप में हेज़ल आंखें आम हैं।
बहुत ही दुर्लभ रंग। दुनिया की केवल 2% आबादी हरी आंखों वाली है। सबसे ज्यादा हरी आंखों वाले लोग उत्तरी और मध्य यूरोप में मिलते हैं।
नीली आंखों का एक दुर्लभ वेरिएशन, इनमें हल्का ग्रे या धुंधला रंग दिखता है। दुनिया में लगभग 1% से भी कम लोग ग्रे आंखों वाले हैं। रूस, फ़िनलैंड और बाल्टिक देशों में अपेक्षाकृत अधिक मिलते हैं।
सुनहरे/पीले-भूरे रंग की आंखें। दुनिया की लगभग 0.5% आबादी में मिलती हैं। एशिया और दक्षिण अमेरिका में इनका
पाया जाना ज़्यादा होता है।
बहुत ही दुर्लभ, एल्बिनिज़्म की स्थिति में होती हैं। प्रतिशत लगभग 0.01% से भी कम। इनका रंग रोशनी और आईरिस की कमी के कारण लाल या बैंगनी जैसा दिखता है।