दीपिका पाल
यहां पर मान्यता है कि यहां पर दर्शन के लिए जाने वाले भक्त बिना तप्त कुंड में नहाए बद्री विशाल के दर्शन नहीं करते हैं।
बर्फीले वातावरण में यहां इस तप्त कुंड की खास यह बात है कि यहां का पानी हमेशा गर्म रहता है।
वैज्ञानिक मान्यता है कि भूतापीय ऊर्जा की वजह से यहां का पानी प्राकृतिक रूप से गर्म होता है।
कहते हैं कि पानी में गंधक का स्त्रोत होता है इस वजह से पानी हमेशा उबलता रहता है।
कहा जाता हैं कि, तप्त कुंड के नीचे सल्फर की बड़ी मात्रा है, जिस कारण यहां की जमीन हमेशा गर्म रहती है।
एक प्राकृतिक तापीय झरना है. इसका नाम संस्कृत में 'गर्म पानी का झरना' होता है,यहां का पानी साल भर गर्म रहता है। 100 डिग्री सेंटीग्रेड में टेंपरेचर होता है।
धार्मिक मान्यता यह है कि तप्त कुंड में स्नान करने से शरीर की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसे भगवान अग्निदेव का निवास स्थल माना जाता है।