प्रीति शर्मा
गर्मी में पसीना, मुंहासे और चिपचिपापन बहुत परेशान करता है।
चिपचिपाती गर्मी में ऐसा लगता है कि स्किन पर कुछ चिपक गया है।
इस समस्या को घर पर ही कुछ आसान तरीकों से दूर कर सकते हैं।
स्किन को चेहरे पर गुलाब जल छिड़क लें जिससे चिपचिपाट दूर होगी।
मुल्तानी मिट्टी स्किन से ऑयल सोख लेती है। इसका फेस पैक लगाया जा सकता है।
पसीने और गंदगी को साफ करने के लिए एलोवेरा जेल चेहरे पर लगा सकते हैं।
खीरे के रस को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं या इसे सीधा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
गर्मी में स्किन पर जमे बैक्टीरिया को दूर करने के लिए नीम के पत्तों के पानी से चेहरा साफ कर सकते हैं।