अंकिता पटेल
हिंदी में कई ऐसे शब्द हैं जो पढ़ने में सामान्य लगते हैं, लेकिन उनका सही अर्थ हर किसी को पता नहीं होता। आज जानिए ऐसे ही 10 कठिन शब्दों के आसान अर्थ, जिन्हें बच्चे भी आसानी से समझ सकते हैं।
जब किसी व्यक्ति के सामने अचानक ऐसी परिस्थिति आ जाए जिसमें वह फैसला न कर पाए कि अब क्या करना चाहिए, तो उसे किंकर्तव्यविमूढ़ कहा जाता है।
व्यक्ति सामने मौजूद काम पर ध्यान न देकर किसी और बात के बारे में सोचता रहे, तो उसे अन्यमनस्क कहा जाता है।
किसी व्यक्ति या चीज में कोई ऐसी खासियत हो जो सामान्य से बिल्कुल अलग और खास हो, तो उसके लिए विलक्षण शब्द इस्तेमाल किया जाता है।
जब किसी व्यक्ति की बात, विचार या जानकारी आपस में जुड़ी हुई और तर्क के अनुसार सही हो, तो उसे सुसंगत कहा जाता है।
किसी नई जानकारी, स्थान, तथ्य या रहस्य को जानने के लिए की जाने वाली खोज को अन्वेषण कहते हैं।
जब कोई व्यक्ति, संस्था या समाज लगातार प्रगति करता है और बेहतर स्थिति की ओर बढ़ता है, तो इसे उत्कर्ष कहा जाता है।
जब परिस्थितियां किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध कोई कदम उठाने के लिए मजबूर कर दें, तो उसे विवशता कहा जाता है।
जब कोई व्यक्ति, संस्था या समूह किसी क्षेत्र में दूसरों की तुलना में अधिक प्रभाव और प्रभुत्व रखता है, तो वहां उसका वर्चस्व माना जाता है।
किसी परेशानी, समस्या या विवाद का उचित समाधान निकालकर उसे खत्म करने की प्रक्रिया को निराकरण कहा जाता है।