सिमरन सिंह
कई बार फोन में मौजूद ऐप्स होम स्क्रीन पर दिखाई नहीं देते। ऐसे में Google Play Store की मदद से ऐप्स की लिस्ट चेक कर सकते हैं।
अपने Android फोन में Google Play Store ओपन करें। अब ऊपर दाईं तरफ दिखाई दे रही अपनी Profile Photo पर टैप करें।
Profile Menu खुलने के बाद Manage apps & device विकल्प चुनें। इसके बाद Manage टैब पर टैप करें।
ऊपर दिए गए फिल्टर में This device चुनें। यहां आपके डिवाइस पर मौजूद ऐप्स की लिस्ट दिखाई दे सकती है। पुराने डाउनलोड किए गए ऐप्स देखने के लिए Not installed विकल्प भी चेक कर सकते हैं।
iPhone में छिपे ऐप्स खोजने के लिए सबसे पहले होम स्क्रीन पर जाएं। अब स्क्रीन पर दाईं तरफ स्वाइप करते रहें, जब तक App Library न खुल जाए।
App Library में नीचे की तरफ Hidden फोल्डर खोजें। इस पर टैप करें और Face ID या Passcode से इसे अनलॉक करें। यहां छिपाए गए ऐप्स दिखाई दे सकते हैं।
iPhone में Settings > Apps पर जाएं। इसके बाद नीचे स्क्रॉल करके Hidden Apps सेक्शन देखें। यहां से भी छिपे ऐप्स की जानकारी मिल सकती है।
अगर आप पहले डाउनलोड किए गए लेकिन छिपाए गए ऐप्स की खरीदारी देखना चाहते हैं, तो App Store खोलें। Profile Icon पर टैप करें और फिर अपने नाम या Apps सेक्शन में जाएं। यहां Hidden Purchases का विकल्प चेक करें।
Android: Play Store → Profile → Manage Apps & Device → Manage
iPhone: App Library → Hidden Folder या Settings → Apps → Hidden Apps