सिमरन सिंह
अगर फोन के स्पीकर से आवाज धीमी या अजीब आने लगी है, तो स्पीकर में पानी या नमी फंस सकती है।
Fix My Speakers एक मुफ्त ऑनलाइन टूल है, जो खास तरह की तेज Sound Waves की मदद से स्पीकर से पानी बाहर निकालने में मदद करता है।
वेबसाइट एक खास फ्रीक्वेंसी की आवाज पैदा करती है। इससे स्पीकर में कंपन होता है और अंदर फंसी नमी बाहर निकलने में मदद मिलती है।
अपने फोन के ब्राउजर में Fix My Speaker Tools या किसी भरोसेमंद स्पीकर-क्लीनिंग वेबसाइट को खोलें।
स्क्रीन पर दिख रहे Water Drop आइकन या Play बटन पर टैप करें। इसके बाद स्पीकर-क्लीनिंग साउंड शुरू हो जाएगा।
फोन की आवाज को पूरी तरह बढ़ा दें। इसके बाद क्लीनिंग साउंड को कुछ सेकंड तक चलने दें।
आमतौर पर इसे 10 से 30 सेकंड तक चलाया जा सकता है। इस दौरान स्पीकर से पानी या नमी बाहर निकलने में मदद मिल सकती है।
यह तरीका हल्की नमी या पानी के छींटों में मददगार हो सकता है। अगर फोन लंबे समय तक पानी में डूबा रहा है या अंदरूनी पार्ट्स खराब हैं, तो सिर्फ Sound Waves पर निर्भर न रहें।
गंभीर स्थिति में फोन को और नुकसान पहुंचाने के बजाय नजदीकी मोबाइल रिपेयर या अधिकृत सर्विस सेंटर से जांच कराएं। छोटी नमी के लिए Sound Wave ट्रिक आजमा सकते हैं, लेकिन बड़े पानी के नुकसान में एक्सपर्ट की मदद जरूरी है।