हेल्दी पिज़्ज़ा बनाने के आसान टिप्स

सिमरन सिंह

मैदे की जगह गेहूं या मल्टीग्रेन आटा

बेस को हेल्दी बनाने के लिए मैदे की बजाय गेहूं या बाजरा/ज्वार जैसे विकल्प चुनें।

पनीर या टोफू

फैटी चीज़ की जगह लो-फैट पनीर या टोफू डालें, प्रोटीन मिलेगा और कैलोरी कम होगी।

अधिक वेजिटेबल्स ऐड करें

टॉपिंग में शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, बेबी कॉर्न, जैतून, ब्रोकली, पालक जैसी सब्जियां डालें।

होममेड टोमैटो सॉस

पैकेज्ड सॉस में चीनी और प्रिज़र्वेटिव्स होते हैं। इसके बजाय टमाटर, लहसुन और हर्ब्स से घर पर सॉस बनाएं।

बेकिंग के लिए ऑलिव ऑयल

हल्का सा ऑलिव ऑयल पिज़्ज़ा को कुरकुरा और हेल्दी बनाता है।

चीज़ की क्वांटिटी कम

चीज़ डालें लेकिन लिमिट में, ताकि टेस्ट बना रहे और हेल्थ भी।

बेक या एयर फ्राई करें

पिज़्ज़ा को ओवन या एयर फ्रायर में बेक करें, डीप फ्राई करने से बचें।

हर्ब्स से बढ़ाएं फ्लेवर

ऑरिगेनो, तुलसी, अजवायन, काली मिर्च जैसे नेचुरल फ्लेवर से स्वाद भी बढ़ेगा और पाचन भी बेहतर होगा।

ये फूड आइटम आपके स्पर्म काउंट को बढ़ाएंगे