अंकिता पटेल
इस तीज हाथों पर रचाएं शिव-पार्वती, फ्लोरल और फूलेरा की खूबसूरत मेहंदी। ये डिजाइंस आपके ट्रेडिशनल लुक में लगाएंगी चार चांद!
एक हथेली पर भगवान शिव और दूसरी पर माता पार्वती की आकृति बनवाएं। दोनों हाथों को साथ रखने पर यह डिजाइन और भी आकर्षक नजर आएगी।
फूलों और छोटी-छोटी पत्तियों से बनी फूलेरा मेहंदी तीज के लिए परफेक्ट है। इसे हथेली के बीच से कलाई तक बेल की तरह फैलाकर बनवाया जा सकता है।
अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो अरेबिक पैटर्न चुनें। बड़े फूल, पत्तियों की बेल और खाली जगहों का बैलेंस इसे मॉडर्न लुक देता है।
गुलाब, कमल या छोटे-छोटे फूलों के साथ पत्तियों की डिजाइन बनवाएं। हल्की फ्लोरल मेहंदी साड़ी, लहंगे और हरी चूड़ियों के साथ खासतौर पर सुंदर लगेगी।
हथेली के सेंटर में गोल मंडला बनाकर उसके चारों ओर पंखुड़ियां और बारीक पैटर्न बनाएं। कम मेहंदी में खूबसूरत लुक चाहने वालों के लिए यह बढ़िया ऑप्शन है।
फूल, बेल, पत्तियां, मोर और पारंपरिक पैटर्न को मिलाकर फुल हैंड डिजाइन बनवाएं। यह डिजाइन ट्रेडिशनल तीज लुक के साथ बेहद शानदार लगेगी।
हाथ की पीछे की तरफ बड़ा फूल बनवाकर उससे निकलती बेल को उंगलियों तक ले जाएं। बीच में थोड़ी खाली जगह रखने से डिजाइन ज्यादा क्लीन और स्टाइलिश दिखाई देगी।
अगर आपको हैवी डिजाइन पसंद नहीं है, तो उंगलियों पर छोटे फूल, पत्तियां और डॉट्स बनवाएं। कलाई पर एक पतली बेल जोड़कर लुक को पूरा किया जा सकता है।
इस तीज हाथों पर रचाएं शिव-पार्वती, फ्लोरल और फूलेरा की खूबसूरत मेहंदी। ये डिजाइंस आपके ट्रेडिशनल लुक में लगाएंगी चार चांद!