Hartalika Teej Mehendi Designs: तीज पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगी ये 10 मेहंदी डिजाइन, अभी सेव कर लें

रीता राय सागर

भरी-भरी मेहंदी पसंद है तो ये डिजाइन

हाथों पर पूरा भरा हुआ डिजाइन पसंद है तो ये मेहंदी आपके लिए है। बीच में बनी दुल्हन की आकृति इसे और भी खास बना रही है। तीज के लिए ऐसा डिजाइन खूब जचेगा।

तीज मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

मेहंदी के साथ स्टाइलिश लुक

यह मेहंदी डिजाइन आसान तो है ही, लेकिन बेहद स्टाइलिश है। यह पैटर्न बैक हैंड के साथ-साथ हथेली पर भी खूबसूरत लगेगी। इस डिजाइन के साथ नेलपेंट लगाने से हाथों पर निखार आ जाएगी।

तीज मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

भरी हथेली डिजाइन

अगर आपको सिर्फ हथेली नहीं, बल्कि उंगलियों पर भी बारीक मेहंदी पसंद है तो ये डिजाइन देखिए। हर उंगली पर अलग पैटर्न है, जिससे हाथ काफी भरा-भरा और सुंदर लगता है।

तीज मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

हाथों पर दिखेगा पूरा देसी अंदाज

बेल-बूटे, मोर और छोटे-छोटे पैटर्न से सजी ये मेहंदी काफी खूबसूरत है। तीज पर साड़ी या लहंगे के साथ ऐसा डिजाइन हाथों की खूबसूरती और बढ़ा देगा।

तीज मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

थोड़ी हटकर मेहंदी लगानी है तो

एक जैसे पैटर्न की जगह अगर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो ये डिजाइन अच्छा ऑप्शन है। हथेली पर बने बड़े फूल और बॉर्डर वाला पैटर्न इसे खास बना रहा है।

तीज मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

हथेली पर कम जगह में चाहिए सुंदर डिजाइन

बहुत ज्यादा भरी मेहंदी पसंद नहीं है तो इस तरह का डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। हथेली के बीच में बड़ा फूल और आसपास हल्की डिजाइन हाथों को साफ-सुथरा लुक देती है।

तीज मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

फूलों वाली मेहंदी कभी आउट ऑफ फैशन नहीं

फ्लोरल मेहंदी का चलन हमेशा बना रहता है। हथेली पर बना बड़ा फूल और उससे निकलती बेल इस डिजाइन को सिंपल और सुंदर भी रखती है ।

तीज मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

सिंपल के साथ थोड़ा ट्रेडिशनल टच

हथेली के बीच में फूलों का पैटर्न और उंगलियों पर छोटी-छोटी डिजाइन इस मेहंदी को काफी प्यारा लुक देती है। जो महिलाएं बहुत भरी मेहंदी नहीं चाहतीं, उनके लिए बढ़िया है।

तीज मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

गोल फूलों वाला डिजाइन है खास

हथेली पर बने गोल फूल और उंगलियों की लंबी डिजाइन इसे बाकी मेहंदी से थोड़ा अलग बनाती है। तीज पर लाल या हरे कपड़ों के साथ ये डिजाइन खूब फबेगा।

तीज मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

मोर वाली मेहंदी लगेगी सबसे खूबसूरत

हथेली के बीच में बना मोर और उसके चारों तरफ फूल-पत्तियों की डिजाइन काफी खूबसूरत लग रही है। अगर आपको पारंपरिक मेहंदी पसंद है तो ये डिजाइन जरूर सेव कर लें।

तीज मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

Teej Saree Looks: कंगना रनौत की 10 साड़ियों से लें तीज के लिए इंस्पिरेशन, दिखेंगी सबसे प्यारी

Swipe Up