Teej Saree Looks: कंगना रनौत की 10 साड़ियों से लें तीज के लिए इंस्पिरेशन, दिखेंगी सबसे प्यारी

रीता राय सागर

ऑरेंज साड़ी में दिखें फेस्टिव

ऑरेंज रंग तीज के लिए काफी खूबसूरत लगेगा। कंगना ने इसे ट्रेडिशनल ज्वेलरी और बालों में लाल फूलों के साथ स्टाइल किया है। आप भी इस तरह का लुक तीज पूजा और फेस्टिव डे के लिए अपना सकती हैं।

कंगना रानौत साड़ी लुक | Source: Pinterest

क्रीम-सुनहरी साड़ी में रॉयल अंदाज

तीज पर अगर आपको बहुत ज्यादा चटख रंग पसंद नहीं हैं, तो कंगना का यह क्रीम और गोल्डन साड़ी लुक परफेक्ट इंस्पिरेशन है। हैवी ज्वेलरी और छोटी बिंदी के साथ लुक को बेहद शाही टच दिया जा सकता है।

कंगना रानौत साड़ी लुक | Source: Pinterest

ग्रीन-पिंक साड़ी से मिलेगा ट्रेडिशनल टच

तीज पर हरा रंग पहनने का अपना अलग क्रेज है। कंगना की यह ग्रीन-पिंक सिल्क साड़ी गोल्ड ज्वेलरी के साथ बेहद खूबसूरत लग रही है। इसके साथ गजरा और बड़ी बिंदी लुक को और निखार सकते हैं।

कंगना रानौत साड़ी लुक | Source: Pinterest

पटोला साड़ी में हटकर दिखें

अगर आप इस बार तीज पर कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो कंगना का यह कलरफुल ट्रेडिशनल पटोला साड़ी लुक कॉपी कर सकती हैं। प्रिंटेड साड़ी के साथ स्लीव वाला ब्लाउज और चोकर इसे बेहद ग्रेसफुल बनाता है।

कंगना रानौत साड़ी लुक | Source: Pinterest

रेड और येलो साड़ी में दिखेगा देसी ग्लैम

तीज के मौके पर लाल और पीले रंग का कॉम्बिनेशन खूब जंचता है। कंगना ने इस लुक को मिनिमल मेकअप, झुमके और खुले बालों के साथ रखा है। आप चाहें तो इसके साथ छोटी बिंदी और चूड़ियां पहन सकती हैं।

कंगना रानौत साड़ी लुक | Source: Pinterest

रॉयल ब्लू साड़ी में दिखें एलिगेंट

ग्रीन और रेड से हटकर इस बार रॉयल ब्लू ट्राई करना है, तो कंगना का यह लुक सेव कर लें। नीली साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्टिंग ब्लाउज, ज्वेलरी और लो बन इसे बेहद एलिगेंट बनाते हैं।

कंगना रानौत साड़ी लुक | Source: Pinterest

ग्रीन साड़ी और गोल्डन बॉर्डर का परफेक्ट मेल

तीज और ग्रीन साड़ी एक खूबसूरत कॉम्बिनेशन है। कंगना ने ग्रीन सिल्क साड़ी को चौड़े गोल्डन बॉर्डर और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया है। इसके साथ चोकर का मेल खूबसूरत है।

कंगना रानौत साड़ी लुक | Source: Pinterest

पीली साड़ी में आएगा तीज वाला रंग

पीला रंग फेस्टिव वाइब देता है। कंगना का यह येलो साड़ी लुक बहुत सिंपल है, इसलिए अगर आपको हैवी साड़ी पसंद नहीं तो इसे आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है।

कंगना रानौत साड़ी लुक | Source: Pinterest

गोल्डन साड़ी में मिलेगा रॉयल लुक

तीज पर अगर आपका मूड है थोड़ा रॉयल और ग्लैमरस दिखने का, तो कंगना का यह गोल्डन लुक काम आएगा। मैचिंग ब्लाउज, गोल्ड चूड़ियां, चोकर और गजरा इसे फुल ट्रेडिशनल फिनिश देते हैं।

कंगना रानौत साड़ी लुक | Source: Pinterest

पर्पल साड़ी में दिखें सबसे अलग

हर बार हरा, लाल या पीला की जगह इस तीज पर्पल और क्रीम कॉम्बिनेशन को भी ट्राई किया जा सकता है। कंगना ने गोल्डन ज्वेलरी और सिंपल हेयरस्टाइल से इस लुक को बेहद ग्रेसफुल रखा है।

कंगना रानौत साड़ी लुक | Source: Pinterest

Hartalika Teej Mehndi Designs 2026: शिव-पार्वती से लेकर झूले और फूलों तक, तीज पर रचाएं ये 10 खूबसूरत डिजाइन

Swipe Up