Halloween Look Ideas: हैलोवीन पार्टी में दिखना है सबसे अलग? इन 8 फैशन और मेकअप आइडिया से पाएं स्टाइलिश लुक

रीता राय सागर

हैलोवीन पार्टी में सबसे अलग दिखना

इन 8 आउटफिट और मेकअप आइडिया से बनाएं स्टाइलिश हैलोवीन पार्टी लुक।

हैलोवीन पार्टी लुक | Source: Pinterest

विच लुक

लंबी ब्लैक ड्रेस, पॉइंटेड हैट और बूट्स से क्लासिक विच लुक तैयार करें। आंखों पर स्मोकी मेकअप और डार्क लिपस्टिक लगाकर इसे और खास बना सकती हैं।

हैलोवीन पार्टी लुक | Source: Pinterest

वैम्पायर लुक

बरगंडी या गहरे लाल रंग की ड्रेस के साथ ब्लैक केप पहनें। रेड लिपस्टिक, हल्का पेल बेस और डार्क आई मेकअप से वैम्पायर लुक पूरा करें।

हैलोवीन पार्टी लुक | Source: Pinterest

गॉथिक लुक

ब्लैक लेस ड्रेस, शीयर स्लीव्स और सिल्वर स्टेटमेंट ज्वेलरी चुनें। डार्क आईलाइनर और न्यूड या डीप प्लम लिप कलर से लुक को बैलेंस करें।

हैलोवीन पार्टी लुक | Source: Pinterest

स्केलेटन मेकअप

ब्लैक टॉप और ट्राउजर के साथ चेहरे पर स्केलेटन डिजाइन बनवाएं। आंखों और गालों के आसपास काले-सफेद रंगों से हड्डियों जैसा इफेक्ट तैयार करें।

हैलोवीन पार्टी लुक | Source: Pinterest

डार्क अकादमिक लुक

ब्लैक कॉलर ड्रेस या शर्ट-स्कर्ट सेट के साथ दो चोटियां बनाएं। हल्का डार्क आई मेकअप और ब्लैक शूज इस लुक को पूरा करेंगे।

हैलोवीन पार्टी लुक | Source: Pinterest

पंपकिन इंस्पायर्ड लुक

हैलोवीन के खास कद्दू से प्रेरित होकर ऑरेंज ड्रेस के साथ ब्लैक बेल्ट, बूट्स या जैकेट पहनें। यह लुक डरावना होने के बजाय फेस्टिव और फैशनेबल लगेगा।

हैलोवीन पार्टी लुक | Source: Pinterest

ब्लैक कैट लुक

ब्लैक टॉप और स्कर्ट या जंपसूट के साथ कैट-ईयर हेयरबैंड पहनें। विंग्ड आईलाइनर, नाक पर छोटा काला निशान और हल्की मूंछों की डिजाइन से लुक पूरा करें।

हैलोवीन पार्टी लुक | Source: Pinterest

ग्लैम हैलोवीन मेकअप

अगर कॉस्ट्यूम नहीं पहनना चाहतीं तो सिल्वर ग्लिटर आईशैडो, रोजी आईज और डीप प्लम लिपस्टिक ट्राई करें। ब्लैक आउटफिट के साथ यह मेकअप आकर्षक लगेगा।

हैलोवीन पार्टी लुक | Source: Pinterest

एक्सेसरीज से पूरा करें लुक

ब्लैक ग्लव्स, चोकर, स्पाइडर ईयररिंग्स, लेस स्टॉकिंग्स और पॉइंटेड बूट्स जैसे एक्सेसरीज से सिंपल आउटफिट को हैलोवीन टच दें। एक साथ बहुत सारी एक्सेसरीज पहनने से बचें।

हैलोवीन पार्टी लुक | Source: Pinterest

Dhanteras Shopping: ₹500, ₹1500 और ₹5000 के बजट में क्या खरीदें? काम आने वाली चीजों की लिस्ट

Swipe Up