Dhanteras Shopping: ₹500, ₹1500 और ₹5000 के बजट में क्या खरीदें? काम आने वाली चीजों की लिस्ट

रीता राय सागर

खरीदारी का चुनाव कैसे करें?

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है, लेकिन बजट में पूजा की सामग्री, धातु के बर्तन या घर की जरूरत की चीजें भी खरीद सकते हैं। ऐसी वस्तु चुनें जो आपकी परंपरा से जुड़ी हो और लंबे समय तक काम आए।

धनतेरस शॉपिंग | Source: Pinterest

दीपावली की पूजा के काम

मिट्टी या छोटी धातु की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा बजट में देख सकते हैं। मां लक्ष्मी को धन-समृद्धि और भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के रूप में पूजा जाता है। मूर्ति का आकार और सामग्री जरूर जांचें।

धनतेरस शॉपिंग | Source: Pinterest

पूजा और घर दोनों के लिए

इस बजट में तांबे का अच्छा लोटा या छोटा कलश खरीदा जा सकता है। पूजा में कलश मंगल और शुभ शुरुआत है। खरीदने से पहले धातु की गुणवत्ता का ध्यान रखें।

धनतेरस शॉपिंग | Source: Pinterest

लक्ष्मी पूजा के लिए खास डिजाइन

सोना खरीदना बजट से बाहर है तो चांदी का छोटा सिक्का खरीदें। लक्ष्मी-गणेश की छवि वाला सिक्का पूजा में रखने के लिए अच्छा विकल्प है। वजन, शुद्धता और कुल कीमत की जानकारी लेकर ही खरीदें।

धनतेरस शॉपिंग | Source: Pinterest

छोटी लेकिन यादगार खरीदारी

चांदी की छोटी कटोरी, चम्मच या पूजा में इस्तेमाल होने वाला कोई आर्टिकल देख सकते हैं।वजन और शुद्धता का ध्यान रखें, बजट पहले से तय रखें।

धनतेरस शॉपिंग | Source: Pinterest

हर त्योहार पर आएगा काम

पीतल की थाली, कटोरी, दीपक और घंटी वाला सेट खरीद सकते हैं। पूजा के लिए जरूरी सामान एक ही जगह मिल जाएगा और इसे सालों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

धनतेरस शॉपिंग | Source: Pinterest

घर के मंदिर को सजाएं

छोटे पीतल के दीये या पूजा की घंटी खरीद सकते हैं। दीये दीप और मंगल का प्रतीक हैं, जबकि घंटी पूजा का अहम हिस्सा है।

धनतेरस शॉपिंग | Source: Pinterest

खरीदारी से पहले रखें ध्यान

सोना खरीदें तो बीआईएस हॉलमार्क और HUID जांचें। चांदी का वजन, शुद्धता और बिल जरूर लें और बर्तन खरीदते समय धातु की गुणवत्ता चेक करें।

धनतेरस शॉपिंग | Source: Pinterest

Diwali Gift Ideas: इस दिवाली मिठाइयों के साथ गिफ्ट करें घर पर बने ये 10 टेस्टी स्नैक्स

Swipe Up