Hair Accessories: साड़ी के साथ सिर्फ गजरा नहीं, ये हेयर एक्सेसरीज फेस्टिवल में देंगी पूरे लुक को नया अंदाज

रीता राय सागर

पर्ल हेयर पिन

बालों का लो बन बनाकर उसमें छोटे-छोटे पर्ल हेयर पिन लगाएं। सिल्क, ऑर्गेंजा या शिफॉन साड़ी के साथ यह स्टाइल बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट लगेगा।

Source: Pinterest

ट्रेडिशनल जूड़ा पिन

अगर आपने बनारसी, कांजीवरम या सिल्क साड़ी पहनी है तो गोल्ड या कुंदन वाला जूड़ा पिन आपके लुक को और निखार सकता है। इसे जूड़े के बीच या साइड में लगाया जा सकता है।

Source: Pinterest

मॉडर्न ट्विस्ट गजरा

सफेद मोगरे के गजरे को पूरे जूड़े के चारों ओर लगाने के बजाय उसका छोटा हिस्सा जूड़े के एक साइड पर लगाएं। यह ट्रेडिशनल रहते हुए भी थोड़ा मॉडर्न लुक देगा।

Source: Pinterest

जूड़ा हेयर चेन

पार्टी या फेस्टिव साड़ी लुक के लिए पतली गोल्डन हेयर चेन अच्छा विकल्प हो सकती है। इसे जूड़े से जोड़कर या मांग के पास हल्के तरीके से स्टाइल किया जा सकता है।

Source: Pinterest

साड़ी के साथ बिग बो

अगर आप साड़ी के साथ थोड़ा मॉडर्न और फेमिनिन लुक चाहती हैं तो सैटिन या वेलवेट बो ट्राई कर सकती हैं। इसे लो पोनीटेल या हाफ-अप हेयरस्टाइल के साथ लगाएं।

Source: Pinterest

पर्ल या स्टोन वाली बैरेट

साइड-पार्ट किए खुले बालों में एक खूबसूरत एम्बेलिश्ड बैरेट लगाएं। सीक्विन, स्टोन या पर्ल वाली बैरेट पार्टी और रिसेप्शन जैसे मौकों के लिए अच्छी लगेगी।

Source: Pinterest

रिबन से बनाएं सॉफ्ट लुक

सैटिन रिबन को पोनीटेल या चोटी के आखिर में बांधें। पेस्टल या कॉन्ट्रास्ट रंग का रिबन सादी साड़ी के साथ भी बालों को खूबसूरत डिटेल दे सकता है।

Source: Pinterest

कुंदन हेयर एक्सेसरीज

कुंदन वाली हेयर पिन या जूड़ा एक्सेसरी शादी और त्योहारों के लिए अच्छी रहेगी। इसे हैवी साड़ी के साथ लगाते समय बाकी ज्वेलरी को थोड़ा संतुलित रखें, ताकि लुक बहुत भरा हुआ न लगे।

Source: Pinterest

बटरफ्लाई क्लिप

खुले बालों या हाफ-अप हेयरस्टाइल में छोटे बटरफ्लाई क्लिप लगाएं। पेस्टल, पर्ल या स्टोन वाले क्लिप हल्की साड़ी के साथ खूबसूरत लगेंगे।

Source: Pinterest

मांग टीका हेयर कॉम्ब

मांग टीके के साथ जुड़ा छोटा हेयर कॉम्ब जूड़े में लगाकर बालों को ट्रेडिशनल लुक दिया जा सकता है। बनारसी, सिल्क या शादी की हैवी साड़ी के साथ यह एक्सेसरी खास अच्छी लगेगी।

Source: Pinterest

Flower Vase खरीदने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं ये 10 खूबसूरत DIY डिजाइन

Swipe Up