Navratri Day 6 Outfit Ideas: Green चनिया-चोली नहीं है? इन 9 तरीकों से तैयार करें अपना गरबा लुक

रीता राय सागर

ऐसे तैयार करें नवरात्रि लुक

हरे रंग की ड्रेस नहीं है, तो परेशान न हों। अपने वॉर्डरोब की दूसरी चीजों से भी बना सकती हैं खूबसूरत गरबा लुक।

नवरात्रि गरबा लुक | Source: Pinterest

पुराने लहंगे के साथ ग्रीन दुपट्टा

अपने गुलाबी, पीले या क्रीम लहंगे के साथ हरा दुपट्टा पहनें। कंट्रास्ट का यह तरीका ड्रेस को नई फेस्टिव फील देगा।

नवरात्रि गरबा लुक | Source: Pinterest

लहंगे के साथ ग्रीन ब्लाउज

मल्टीकलर या बांधनी लहंगे के साथ हरा ब्लाउज पहनें। ऑक्सीडाइज्ड झुमके और चूड़ियों से लुक पूरा करें।

नवरात्रि गरबा लुक | Source: Pinterest

लंबी कुर्ती के साथ घेरदार स्कर्ट

अलमारी में रखी हरी कुर्ती को प्रिंटेड या मिरर वर्क वाली स्कर्ट के साथ पहनें। यह हल्का और आरामदायक फ्यूजन लुक है।

नवरात्रि गरबा लुक | Source: Pinterest

ग्रीन दुपट्टे के साथ अनारकली

क्रीम, गोल्डन या गुलाबी अनारकली सूट के साथ हरा दुपट्टा जोड़ें। इससे सिंपल सूट भी गरबा नाइट के लिए तैयार हो जाएगा।

नवरात्रि गरबा लुक | Source: Pinterest

लहंगे के ऊपर ग्रीन जैकेट

अगर आपके पास हरी एथनिक जैकेट है, तो उसे पुराने लहंगे या स्कर्ट के साथ स्टाइल करें। यह लुक पारंपरिक और मॉडर्न दोनों लगेगा।

नवरात्रि गरबा लुक | Source: Pinterest

ग्रीन साड़ी से नवरात्रि लुक

अगर आपके पास हरी साड़ी है, तो उसे कंट्रास्ट ब्लाउज, कमरबंद और झुमकों के साथ पहनें। प्लीट्स और पल्लू को आराम से संभालने लायक रखें।

नवरात्रि गरबा लुक | Source: Pinterest

ग्रीन चूड़ियां और ज्वेलरी आएंगी काम

अगर आउटफिट में हरा रंग नहीं है, तो ग्रीन स्टोन वाले झुमके, चूड़ियां या नेकलेस पहनें। इससे थीम के साथ लुक भी मैच करेगा।

नवरात्रि गरबा लुक | Source: Pinterest

कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे को दें नया अंदाज

अपने पुराने चनिया-चोली सेट के साथ हरा दुपट्टा अलग तरीके से ड्रेप करें। एक तरफ पिन करके या दोनों कंधों पर स्टाइल करके लुक में बदलाव ला सकती हैं।

नवरात्रि गरबा लुक | Source: Pinterest

मेकअप और फुटवियर के साथ एक्सपेरिमेंट

न्यूड या रोजी लिपस्टिक, कोहल आईलाइनर, छोटी बिंदी और आरामदायक जूती के साथ तैयार हो जाएं। गरबा खेलने के लिए ऐसे कपड़े चुनें जिनमें आसानी से घूम सकें।

नवरात्रि गरबा लुक | Source: Pinterest

Yellow Garba Look Idea: पीले चनिया-चोली के साथ ट्राई करें ये 9 स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन

Swipe Up