रीता राय सागर
छोटे फूलों और ज्योमेट्रिक पैटर्न वाले गोल्ड स्टड्स रोजाना पहनने के लिए अच्छे हैं। इन्हें ऑफिस से लेकर छोटे फंक्शन तक पहन सकती हैं।
अगर आपको छोटे झुमके पसंद नहीं हैं तो गोल्ड ड्रॉप ईयररिंग्स चुनें। इनका डिजाइन सिंपल होने के साथ एलिगेंट लुक भी देता है।
वेस्टर्न और एथनिक दोनों आउटफिट के साथ मिनी गोल्ड हूप्स अच्छे लगते हैं। ये रोजाना पहनने के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन हैं।
पतली गोल्ड चेन के साथ छोटा फ्लोरल, हार्ट या सर्कल शेप पेंडेंट चुन सकती हैं। सिंपल कुर्ती और शर्ट के साथ यह खूबसूरत लगेगा।
छोटी फूलों वाली या सिंगल स्टोन गोल्ड नोज पिन चेहरे को खूबसूरत लुक देती है। इसे रोजाना भी पहना जा सकता है।
पतली गोल्ड रिंग या छोटे फ्लोरल डिजाइन वाली अंगूठी हाथों को एलिगेंट लुक देती है। इसे अकेले या दूसरी रिंग के साथ पहन सकती हैं।
छोटी गोल्ड बालियां कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होतीं। ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के कपड़ों के साथ इन्हें पहना जा सकता है।
अगर आप हल्का मंगलसूत्र चाहती हैं तो छोटे गोल्ड पेंडेंट वाला डिजाइन चुनें। यह रोजाना पहनने के लिए अच्छा विकल्प है।
बिना पियर्सिंग के कानों को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो छोटा गोल्ड इयर कफ ट्राई करें। यह मॉडर्न और स्टाइलिश दोनों तरह के लोगों के लिए बेहतर चॉइस है।
पतले लिंक और छोटे चार्म वाला गोल्ड ब्रेसलेट हाथों की खूबसूरती बढ़ाता है। इसे घड़ी के साथ भी पहन सकती हैं।