Diwali Outfit Ideas: दिवाली पर साड़ी, सूट या को-ऑर्ड सेट, अपने लिए ऐसे चुनें परफेक्ट आउटफिट

रीता राय सागर

साड़ी में दिखें एलिगेंट

सिल्क ब्लेंड, जॉर्जेट या सॉफ्ट बनारसी साड़ी चुनें। हल्की साड़ी के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स लुक को खास बनाते हैं। दीवाली के लिए यह क्लासिक आउटफिट है।

दीवाली आउटफिट आइडिया | Source: Pinterest

पूजा के लिए अनारकली सूट

फ्लोई अनारकली और आरामदायक बॉटम पूजा या परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए अच्छा ऑप्शन है। यह कंफर्ट के साथ स्टाइलिश लगता है।

दीवाली आउटफिट आइडिया | Source: Pinterest

पार्टी के लिए शरारा सेट

एम्ब्रॉयडरी वाला शरारा या गरारा सेट फेस्टिव डिनर और दोस्तों के साथ पार्टी के लिए चुन सकती हैं।

दीवाली आउटफिट आइडिया | Source: Pinterest

दिवाली के लिए कुर्ता-पलाजो

हल्का एम्ब्रॉयडरी वाला कुर्ता और पलाजो ऐसा कॉम्बिनेशन है जिसे आराम से लंबे समय तक पहना जा सकता है।

दीवाली आउटफिट आइडिया | Source: Pinterest

ट्राई करें फ्यूजन वियर

एथनिक जैकेट के साथ ट्राउजर या धोती पैंट चुनें। यह ट्रेडिशनल और वेस्टर्न स्टाइल के बीच बैलेंस बनाता है।

दीवाली आउटफिट आइडिया | Source: Pinterest

शॉर्ट कुर्ता और पैंट

ब्रोकेड या हल्के शिमर वाले शॉर्ट कुर्ते को स्ट्रेट पैंट के साथ स्टाइल करें। कम ज्वेलरी भी इस लुक को खास बनाती है।

दीवाली आउटफिट आइडिया | Source: Pinterest

सॉफ्ट फेस्टिव लुक

पाउडर ब्लू, पिस्ता ग्रीन, पीच या लैवेंडर जैसे रंगों को पसंद के अनुसार चुनें। हल्के फैब्रिक और नाजुक एम्ब्रॉयडरी इसे और खूबसूरत बनाती है।

दीवाली आउटफिट आइडिया | Source: Pinterest

रंगों से फेस्टिव वाइब

मैरून, रानी पिंक, एमराल्ड ग्रीन या वाइन जैसे रंग चुनें। आउटफिट और ज्वेलरी में संतुलन रखें ताकि लुक जरूरत से ज्यादा भारी न लगे।

दीवाली आउटफिट आइडिया | Source: Pinterest

सही एक्सेसरीज

जूतियों या कम्फर्टेबल हील्स, झुमकों, ब्रेसलेट और छोटे क्लच के साथ आउटफिट पूरा करें। वही पहनें जिसमें आप आसानी से चल-फिर सकें और कंफर्टेबल रहे।

दीवाली आउटफिट आइडिया | Source: Pinterest

Traditional Nath Designs: महाराष्ट्र से कुमांऊ तक, ये 10 पारंपरिक नथ डिजाइन हैं बेहद खास

Swipe Up