अंकिता पटेल
पतली सोने की चेन से बना यह सिंपल ब्रेसलेट हर तरह के ऑफिस आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है। इसकी सादगी ही इसे रोजाना पहनने के लिए परफेक्ट बनाती है।
चौकोर कड़ियों से बना यह ब्रेसलेट एक मॉडर्न और स्ट्रक्चर्ड लुक देता है। इसकी मजबूत बनावट इसे फॉर्मल वियर के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।
बीच में एक पतली सोने की बार वाला यह डिजाइन बेहद सौम्य और एलिगेंट लुक देता है, जो प्रोफेशनल मीटिंग्स में भी शालीन नजर आता है।
रस्सी जैसी बुनावट में बना यह ब्रेसलेट सादगी में भी एक अलग टेक्सचर और डेप्थ जोड़ता है, जो ऑफिस के साथ-साथ कैजुअल आउटिंग के लिए भी सूटेबल है।
एक छोटे दिल के आकार के चार्म वाला यह ब्रेसलेट थोड़ा पर्सनल टच जोड़ता है, फिर भी इतना सिंपल है कि यह ऑफिस के माहौल में सहज नजर आता है।
पतली गोलाकार बैंगल जैसी डिजाइन एक क्लासिक और टाइमलेस लुक देती है, जो हर उम्र की वर्किंग वुमन के बीच हमेशा पसंद की जाती रही है।
छोटे गोल्ड बीड्स से बना यह ब्रेसलेट हल्का और सिंपल होने के साथ-साथ एक सॉफ्ट स्टाइलिश टच भी जोड़ता है, जो डेली वियर के लिए बेहतरीन है।
फ्लैट और चौड़ी कड़ियों से बना हर्ज चेन ब्रेसलेट थोड़ा बोल्ड लेकिन फिर भी प्रोफेशनल लुक देता है, जो खासतौर पर मॉडर्न वर्किंग वुमन की पसंद बनता जा रहा है।
एक या दो छोटे स्टोन्स से सजा यह नाजुक ब्रेसलेट ऑफिस के लिए बिल्कुल सही मात्रा में चमक जोड़ता है, बिना ज्यादा भारी या चमकदार दिखे।