अंकिता पटेल
पहले दिन का रंग है ऑरेंज, जो ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। ऑफिस के लिए हल्के ऑरेंज शेड की कुर्ती के साथ सिंपल पलाज़ो पहनें, यह प्रोफेशनल लुक में भी फेस्टिव टच देता है।
दूसरे दिन सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। सफेद शर्ट या कुर्ती के साथ पतली गोल्डन बॉर्डर वाला दुपट्टा जोड़ें, जो सिंपल पर एलिगेंट ऑफिस लुक बनाता है।
लाल रंग शक्ति और जुनून दर्शाता है। वर्कवियर में डार्क रेड ब्लेज़र या कुर्ती चुनें, जो मीटिंग्स में कॉन्फिडेंट और पावरफुल इमेज बनाए रखता है।
रॉयल ब्लू शांति और स्थिरता का प्रतीक है। इस दिन फॉर्मल ब्लू शर्ट या प्रिंटेड कुर्ती ट्राई करें, जो ऑफिस के लिए बेहद सॉफिस्टिकेटेड चॉइस मानी जाती है।
पीला रंग खुशी और सकारात्मकता लाता है। हल्के येलो टॉप या कुर्ती को न्यूट्रल बॉटम के साथ पेयर करें, यह ऑफिस में एक फ्रेश और ब्राइट लुक देता है।
हरा रंग नई शुरुआत और विकास का प्रतीक है। ऑलिव या मिंट ग्रीन शेड की फॉर्मल शर्ट या कुर्ती इस दिन के लिए परफेक्ट ऑफिस वियर बनती है।
ग्रे रंग संतुलन और स्थिरता दर्शाता है। चारकोल ग्रे ब्लेज़र या कुर्ती के साथ एक सिंपल एक्सेसरी जोड़ें, जो क्लासी और पूरी तरह वर्क-अप्रोप्रिएट लुक देती है।
बैंगनी रंग समृद्धि और महत्वाकांक्षा का प्रतीक माना जाता है। लैवेंडर या डीप पर्पल शुट के साथ हल्की ज्वेलरी इस दिन के लुक को ऑफिस-फ्रेंडली और स्टाइलिश बनाती है।
आखिरी दिन का रंग है पीकॉक ग्रीन, जो करुणा और नई ऊर्जा का प्रतीक है। इस शेड की शुट या साड़ी के साथ नवरात्रि के नौ दिनों के फेस्टिव सफर को खूबसूरती से पूरा करें।