Ganpati Mehndi Design: गणेश चतुर्थी पर हाथों को सजाएं बप्पा की भक्ति के रंग से, देखें 10 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

रीता राय सागर

हथेली पर गणपति डिजाइन

हथेली के बीच गणपति की आकृति और चारों ओर बारीक पैटर्न इस डिजाइन को खास बना रहे हैं। गणेश चतुर्थी के लिए भक्ति और खूबसूरती का यह परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

गणपति मेहंदी डिजाइन | Image Source: Pinterest

सिंपल गणपति फेस

कम मेहंदी में भी हाथों को खूबसूरत लुक देना है, तो गणपति फेस वाला डिजाइन चुनें। इसके साथ डार्क नेल पेंट लगाकर फेस्टिव लुक को और स्टाइलिश बना देगी।

गणपति मेहंदी डिजाइन | Image Source: Pinterest

कलाई पर गणपति

कलाई पर बना यह मिनिमल गणपति डिजाइन काफी एलिगेंट और यूनिक नजर आता है। सिंपल मेहंदी पसंद करने वाली लड़कियों के लिए यह डिजाइन शानदार है।

गणपति मेहंदी डिजाइन | Image Source: Pinterest

ट्रेडिशनल गणपति मेहंदी

जियोमेट्रिक पैटर्न और गणपति की आकृति से सजा यह डिजाइन ट्रेडिशनल लुक देगा।
गणेश उत्सव में एथनिक आउटफिट के साथ यह मेहंदी खूब जंचेगी।

गणपति मेहंदी डिजाइन | Image Source: Pinterest

फुल हैंड गणपति डिजाइन

गणपति की बड़ी आकृति के साथ फूल-पत्तियों और बारीक पैटर्न से हाथ को पूरा कवर किया गया है। हैवी और डिटेल्ड मेहंदी पसंद करने वालों के लिए यह शानदार ऑप्शन है।

गणपति मेहंदी डिजाइन | Image Source: Pinterest

हथेली पर खूबसूरत गणपति आकृति

गणपति की आकृति को बेल-पत्ती और महीन मेहंदी डिजाइन से सजाया गया है। यह डिजाइन सिंपल होते हुए भी हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है।

गणपति मेहंदी डिजाइन | Image Source: Pinterest

बैकहैंड गणपति मेहंदी

हाथ के पिछले हिस्से पर गणपति की खूबसूरत आकृति वाली मेहंदी लगाई जा सकती है। गजानन, फूल और बेल के पैटर्न के साथ यह डिजाइन बेहद आकर्षक लगता है।

गणपति मेहंदी डिजाइन | Image Source: Pinterest

मॉडर्न लोटस मेहंदी

उंगलियों पर बारीक मेहंदी पैटर्न के साथ हथेली पर लोटस और गणपति की आकृति काफी स्टाइलिश लगती है। मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक को साथ रखना चाहती हैं, तो इसे ट्राई करें।

गणपति मेहंदी डिजाइन | Image Source: Pinterest

छोटा गणपति डिजाइन

हाथ के किसी एक हिस्से पर छोटा-सा गणपति डिजाइन बनवाकर भी फेस्टिव वाइब पाई जा सकती है। यह डिजाइन उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है।

गणपति मेहंदी डिजाइन | Image Source: Pinterest

डिटेल्ड गणपति मेहंदी

गणपति की आकृति के साथ हाथों पर फूल, पत्तियां और महीन डिजाइनिंग इसे बेहद खास बना रही है। गणेश चतुर्थी पर इस तरह की मेहंदी आपके फेस्टिव लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन सकती है।

गणपति मेहंदी डिजाइन | Image Source: Pinterest

Janmashtami Mehendi Design: मोरपंख से बांसुरी तक, जन्माष्टमी पर ट्राई करें ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस

Swipe Up