रीता राय सागर
गणपति बप्पा के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हो जाएं और कैमरे की तरफ हल्की मुस्कान के साथ देखें। यह सबसे सिंपल और नेचुरल पोज है।
फोटो में पूजा का नेचुरल मोमेंट कैद करना चाहती हैं, तो हाथ में फूल लेकर बप्पा को चढ़ाते हुए तस्वीर क्लिक कराएं, लेकिन कैमरे की तरफ न देखें।
एक हाथ में पूजा की थाली लेकर बप्पा के पास खड़े होकर फोटो क्लिक कराएं। थाली में फूल, अक्षत और जलता हुआ दीया तस्वीर को फेस्टिव रिच बना देंगे।
हर तस्वीर में कैमरे की तरफ देखना जरूरी नहीं। बप्पा की तरफ देखते हुए फोटो खिंचवाएं। इससे तस्वीर ज्यादा कैंडिड और बप्पा के साथ अधिक इमोशनली अटैच लगेगी।
आरती करते समय फोटो खिंचवाने से तस्वीर नेचुरल ज्यादा लगेगी। इस पोज को नेचुरल बनाने के लिए कैमरे की ओर न देखें।
अगर आप अपनी गणपति लुक को हाइलाइट करना चाहती हैं, तो यह पोज अच्छा रहेगा। हल्का साइड टर्न इसे अलग और खूबसूरत बना देंगे।
यह थोड़ा इंस्टाग्राम स्टाइल पोज है। कैमरे की ओर पीठ या साइड प्रोफाइल रखते हुए पीछे मुड़कर बप्पा की ओर देखें।
अगर सोसायटी, पंडाल या सार्वजनिक गणपति दर्शन के लिए गई हैं तो आउटडोर फोटो जरूर लें। यहां ज्यादा सजावट की जरूरत नहीं होगी क्योंकि बैकग्राउंड फेस्टिव होगा।
अकेले फोटो के अलावा परिवार या दोस्तों के साथ एक तस्वीर भी जरूर लें। सभी लोग बप्पा के सामने खड़े होकर हाथ जोड़ सकते हैं।
कैमरे की ओर सीधे देखने के बजाय बप्पा की ओर देखते हुए हल्की मुस्कान दें। यह बेहद अलग और खास लगेगी। तस्वीर में बप्पा और आपका कनेक्शन झलकेगा।