रीता राय सागर
गणेश चतुर्थी से लेकर नवरात्रि, करवाचौथ और दिवाली तक ट्रेडिशनल लुक में नथ चार चांद लगा सकती है। साड़ी, लहंगा या सूट के साथ सही नथ आपके पूरे लुक को रॉयल टच देती है।
छोटे मोती और गोल्ड डिटेलिंग वाली नथ साड़ी या सिल्क आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगती है। इसे फेस्टिवल के साथ-साथ छोटे पारिवारिक फंक्शन में भी पहना जा सकता है।
नथ पहनने के लिए नाक में छेद होना जरूरी नहीं है। क्लिप नथ आसानी से नाक पर लग जाती है और जरूरत के हिसाब से उतारी भी जा सकती है।
बानू नथ का पारंपरिक डिजाइन और गोल्डन डिटेलिंग के साथ मोती या छोटे स्टोन नजर आते हैं। हैवी साड़ी, बनारसी सिल्क या ट्रेडिशनल लहंगे के साथ यह नथ खूब जंचती है।
कुंदन वर्क वाली नथ उन महिलाओं के लिए बढ़िया विकल्प है, जिन्हें थोड़ा हैवी और शाही लुक पसंद है। लाल, हरे या सफेद स्टोन वाली नथ को मैचिंग कुंदन झुमके या नेकलेस के साथ पहन सकती हैं।
गोल्ड फिनिश के साथ रंग-बिरंगे स्टोन वाली नथ फेस्टिव आउटफिट में खूबसूरत कंट्रास्ट देती है। लाल या हरे स्टोन वाली नथ को उसी रंग की साड़ी या लहंगे के साथ मैच करें।
फूलों की डिजाइन वाली नथ ट्रेडिशनल लुक को थोड़ा फ्रेश और फेमिनिन अंदाज देती है। पेस्टल साड़ी, फ्लोरल प्रिंट या हल्के रंग के एथनिक आउटफिट के साथ यह डिजाइन खास तौर पर अच्छी लगेगी।
महाराष्ट्रियन स्टाइल की नथ अपने अलग आकार और पारंपरिक डिजाइन के लिए जानी जाती है। इसे साड़ी के साथ पहनकर आप क्लासिक मराठी लुक पा सकती हैं।
छोटे चेहरे पर बहुत बड़ी नथ चेहरे को ढक सकती है, इसलिए छोटे या मीडियम साइज का डिजाइन चुनना बेहतर रहता है। वहीं लंबे या ओवल फेस पर थोड़ी बड़ी और डिटेल्ड नथ भी अच्छी लगती है।
चाहे आपको पर्ल नथ की सादगी पसंद हो या कुंदन और गोल्ड-स्टोन नथ का रॉयल अंदाज, अपने आउटफिट और पर्सनल स्टाइल के मुताबिक डिजाइन चुनें और फेस्टिव लुक को बनाएं स्पेशल।