रीता राय सागर
जयपुर की महारानी गायत्री देवी की शिफॉन साड़ी और पर्ल ज्वेलरी सिग्नेचर स्टाइल है, जो आज भी फैशन इंस्पिरेशन बनी हुई है।
हल्की शिफॉन साड़ी, पेस्टल कलर, पर्ल से बनी हुई ज्वेलरी और सनग्लासेस एक सिग्नेचर और क्लासिक मॉडर्न स्टाइल है। जिसे ब्रंच से लेकर आउटिंग तक स्टाइल किया जा सकता है।
जयपुर के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह की छोटी बहन प्रिंसेस गौरवी कुमारी ने इस शिफॉन साड़ी साल 2026 के मेट गाला में स्टाइल किया था।
अगर आप अपनी शिफॉन की साड़ी को रॉयल दिखाना चाहती हैं, तो इसके लिए पाउडर ब्लू, बेबी ब्लू, आइवरी, पीच जैसे सॉफ्ट शेड्स बेहतर चॉइश हो सकते हैं।
शिफॉन की साड़ी को सिंपल पर्ल नेकलेस के साथ या फिर लेयर वाली पर्ल नेकलेस और पर्ल ईयररिंग्स के साथ स्टाइल करने पर रॉयल और शाही अंदाज मिलेगा।
शिफॉन की साड़ी के साथ स्टाइलिंग बेहद जरूरी है। इसलिए अच्छी फिटिंग की ब्लाउज या स्लीवलेस ब्लाउज इसे बहुत ही एलीगेंट लुक देता है और साड़ी उबरकर आता है।
अगर आपको अपनी शिफॉन की साड़ी के साथ पुराना बॉलीवुड ग्लैमर चाहिए, तो साड़ी को ओपन पल्लू में स्टाइल करें। नेचुरल फॉल इस साड़ी में सबसे खूबसूरत दिखता है।
शिफॉन की साड़ी और बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाता बेहद पुराना और गहरा है। 90 के दशक में श्रीदेवी और 2026 में रानी मुखर्जी ने भी ब्लैक शिफॉन साड़ी को मिनिमल स्टाइलिंग के साथ कैरी किया था।
अगर आप शिफॉन साड़ी को कुछ अलग तरीके से या कुछ अलग ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो कोर्सेट ब्लाउज, स्लीक बन, स्टेटमेंट ईयररिंग्स औऱ बेल्ट के साथ कंटेंपररी लुक क्रिएट कर सकती हैं।
सही फिटिंग ब्लाउज, सिंपल ज्वेलरी और क्लीन ड्रेप- ये तीन चीजें आपके पूरे लुक को मिनटों में ग्रेसफुल बना सकती हैं।