रीता राय सागर
अगर आपके पास पर्याप्त जगह है, तो मंदिर के आकार का बड़ा मखर और ऊंचा सिंहासन चुनें। दोनों तरफ दीये, फूल और तोरण लगाकर इसे भव्य रूप दें।
इस बार प्लास्टिक और थर्माकोल की जगह बांस, जूट, कपड़े, पत्तियों और फूलों से मखर सजाया जा सकता है। यह नेचुरल भी लगेगा और खूबसूरत भी।
मखर के चारों तरफ छोटी LED लाइट्स लगाकर शाम के समय बेहद खूबसूरत माहौल बनाया जा सकता है। गोल्डन या वार्म लाइट्स इसके लिए अच्छी रहेंगी।
महाराष्ट्रीयन स्टाइल का मखर गणपति उत्सव की पारंपरिक खूबसूरती को उभारता है। लकड़ी, कपड़े, फूलों और पारंपरिक सजावटी तत्वों का इस्तेमाल करें।
अगर घर में ज्यादा जगह नहीं है, तो छोटा और सिंपल मखर बेहतर रहेगा। एक खूबसूरत बैकड्रॉप, कुछ फूल और वार्म LED लाइट्स से पूरा सेटअप तैयार हो सकता है।
मोर के पंख और पारंपरिक पैटर्न वाला मखर बप्पा की सजावट को अलग अंदाज देता है। इसके साथ हल्की गर्म रोशनी लगाएं।
कमल की आकृति वाला सिंहासन गणपति की मूर्ति के लिए बेहद सुंदर विकल्प है। गोल्डन, सफेद या लाल रंग में यह डिजाइन खासतौर पर आकर्षक लगता है।
नक्काशीदार लकड़ी का सिंहासन बप्पा के दरबार को मंदिर जैसा लुक देता है। इसे पीतल के दीये और फूलों से सजाकर और आकर्षक बना सकते हैं।
गेंदे, गुलाब और मोगरे जैसे फूलों से बना मखर बेहद पारंपरिक और खूबसूरत लगता है। छोटे घर के लिए भी यह डिजाइन आसानी से अपनाया जा सकता है।
गोल्डन नक्काशी वाला सिंहासन गणपति बप्पा की मूर्ति को शाही लुक देता है। इसके साथ पीछे फूलों या कपड़े का सुंदर बैकड्रॉप लगाएं।