निक्की राय
18 अक्टूबर 1984 के दिन मुंबई में जन्मीं फ्रीडा पिंटो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दुनियाभर में धूम मचाने वाली फ्रीडा कभी मॉडलिंग या एक्टिंग ही नहीं करना चाहती थीं।
फ्रीडा का परिवार मेंग्लोरियन कैथोलिक मूल का है। उन्होंने एक अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय ट्रेवल शो के लिए एंकरिंग भी की।
फ्रीडा का सपना 'बकार्डी शॉट सर्वर' बनने का था। वह लोगों को ड्रिंक सर्व करना चाहती थीं, लेकिन मां की सख्ती से मना करने पर फ्रीडा ने कुछ और करने का फैसला किया।
काफी कम लोग यह बात जानते हैं कि फ्रीडा भारतीय शास्त्रीय नृत्य के विभिन्न रूपों के साथ-साथ साल्सा में भी ट्रेंड हैं। मॉडलिंग से पहले फ्रीडा ने अमेरिकी कार्टून कैरेक्टर ला-ला का किरदार भी निभाया था।
साल 2008 के दौरान उन्होंने 'स्लमडॉग मिलेनियर' से डेब्यू किया। इस फिल्म ने साल 2009 के कई ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे।
फ्रीडा पिंटो की लव लाइव की बात करें तो सबसे पहले उनका अफेयर अपनी पहली फिल्म के को-स्टार देव पटेल के साथ रहा।
दोनों करीब छह साल तक रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया।
इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफर कॉरी ट्रान से रिश्ता जोड़ा और सगाई भी कर ली। हालांकि, शादी से पहले ही वह प्रेग्नेंट हो गई थीं।