रीता राय सागर
साड़ी, लहंगा और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ ब्लॉक हील्स चाहिए, लेकिन स्टिलेटो में चलना मुश्किल लगता है, तो यह अच्छा विकल्प है।
कॉटन-सिल्क साड़ी, पलाजो और एथनिक सेट पर कोल्हापुरी चप्पलें बेहद खास लगती है।पारंपरिक लुक में यह फुटवियर थोड़ा अलग अंदाज ऐड करेगा।
पेस्टल साड़ी, शरारा और हल्के रंग के फेस्टिव आउटफिट के साथ स्ट्रैपी फ्लैट्स बिना हील्स के स्टाइलिश दिखने का अच्छा तरीका है।
हैवी सूट, लहंगा और शादी के फंक्शन वाले कपड़ों के साछ कुंदन वाली जूती प्यारी लगती है। जब फुटवियर को भी लुक का खास हिस्सा बनाना हो, तो इस तरह की जूती सही है।
साटन साड़ी, गाउन और एलिगेंट इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ किटन हिल्हस बेहद खास और टॉल लुक देगी। हल्की हील के साथ सोबर और ग्रेसफुल स्टाइल आपके कैरेक्टर में एक उम्फ ऐड करेगा।
वेलवेट सूट, बनारसी साड़ी और गहरे रंग के लहंगे के साछ वेलवेट मोजड़ी आपको फुल फेस्टिव वाइब देगा। विंटर वेडिंग और रिच फेस्टिव लुक के लिए अच्छा विकल्प है।
साड़ी, स्ट्रेट कुर्ता सेट और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ पीछे से खुला डिजाइन पहनना आसान औऱ स्टाइलिश होगा। स्टाइलिश और मॉडर्न फेस्टिव लुक के लिए इन्हें चुन सकती हैं।
प्लेन साड़ी, सॉलिड कलर सूट और मिनिमल लहंगा पर इस तरह के फुटवियर खूबसूरत औऱ आरामदायक रहेंगे रंगीन एम्ब्रॉयडरी वाले फुटवियर सिंपल आउटफिट में भी फेस्टिव टच जोड़ते हैं।
हल्का लहंगा, शरारा और लंबे फेस्टिव सूट पर यह अच्छा दिखेगा। अगर आपको पूरे फंक्शन में चलना-फिरना है, तो अच्छी फिटिंग वाले फ्लैट सैंडल्स ग्लैमरस और आरामदायक रहेंगे।