सुनीता पांडे
अपनी दिनचर्या में स्वस्थ आहार लेने के साथ-साथ नियमित व्यायाम भी बहुत जरूरी है।
रोजाना व्यायाम करने से आप डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और वजन बढ़ने की समस्या से खुद को बचा सकते हैं।
रोजाना व्यायाम करने से आपकी मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं। इससे रक्त संचार बेहतर होता है। इससे मस्तिष्क की कोशिकाएं भी सक्रिय हो जाती हैं।
रोजाना व्यायाम करने से ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।
सुबह का व्यायाम वजन घटाने में भी मदद करता है। व्यायाम करने से कैलोरी तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है।
व्यायाम करने से आप ऊर्जावान रहते हैं। हाथ-पैरों के दर्द से राहत मिलती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल हृदय संबंधी कई समस्याओं का कारण बन सकता है, इससे हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी कई अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में दिल को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम बहुत जरूरी है।
सुबह का व्यायाम सिरदर्द और डिप्रेशन जैसी कई समस्याओं को भी दूर करता है। इससे स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। व्यायाम एंटीडिप्रेसेंट दवा की तरह काम करता है।