सिमरन सिंह
हर दिन साफ और सूती अंडरगारमेंट्स पहनें। पैंटी लाइन्स या बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें और इंटीमेट एरिया को हल्के गर्म पानी और माइल्ड pH-बैलेंस्ड वॉश से साफ करें।
पैड, टैम्पून या मेंस्ट्रुअल कप को हर 4-6 घंटे में बदलें। पुराने या गंदे सैनिटरी प्रोडक्ट्स से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
दिन में कम से कम एक बार नहाएं और शरीर के सभी हिस्सों को अच्छे से धोएं, खासकर अंडरआर्म्स, पैर और जननांग क्षेत्र।
टॉयलेट इस्तेमाल के बाद हमेशा फ्रंट से बैक की ओर साफ करें ताकि इंफेक्शन का खतरा कम हो। पब्लिक टॉयलेट में डिस्पोजेबल सीट कवर का इस्तेमाल करें।
नाखूनों को छोटा रखें और समय-समय पर साफ करें। गंदे नाखून बैक्टीरिया का घर बन सकते हैं। बालों को हफ्ते में 2-3 बार जरूर धोएं।
खाना खाने से पहले और टॉयलेट के बाद हाथ धोना बेहद जरूरी है। हमेशा एक सैनिटाइज़र अपने पास रखें।
त्वचा के प्रकार के अनुसार साबुन, बॉडी वॉश और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। हार्श केमिकल्स से बचें।
हेल्दी डाइट, योग/एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।