रीता राय सागर
बालों को हल्का कर्ल करके खुला छोड़ दें। साड़ी, सूट या लहंगे के साथ यह स्टाइल खूबसूरत लगेगा।
बीच की मांग निकालकर बालों को स्ट्रेट रखें। मिनिमल मेकअप और स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ लुक पूरा करें।
आगे के बालों को पीछे पिन करके बाकी बाल खुले रखें। इससे बालों में वॉल्यूम भी दिखेगा और चेहरा भी खुला नजर आएगा।
बालों को एक तरफ करके सॉफ्ट वेव्स दें। यह स्टाइल खासकर वन-शोल्डर या डीप नेकलाइन वाले आउटफिट के साथ अच्छा लगेगा।
गर्दन के पास साफ-सुथरा बन बनाएं। इसमें छोटा गजरा या हेयर एक्सेसरी लगाकर ट्रेडिशनल टच दे सकती हैं।
बालों को हल्का टेक्सचर देकर ढीला बन बनाएं। चेहरे के पास कुछ लटें छोड़ने से लुक सॉफ्ट और खूबसूरत लगेगा।
बालों की चोटी बनाकर उसे गोल घुमाते हुए बन तैयार करें। इसमें पर्ल पिन या छोटे फ्लोरल एक्सेसरीज लगा सकती हैं।
हाई या लो पोनीटेल बनाकर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर हेयर टाई लगाएं। हर हिस्से को हल्का फुलाकर बबल इफेक्ट दें।
बालों की फिशटेल चोटी बनाकर उसमें छोटे फूल या हेयर पिन लगाएं। यह स्टाइल लंबे बालों पर खास तौर पर अच्छा लगता है।
सिर के ऊपर ऊंचा बन बनाएं और उसे खूबसूरत हेयर एक्सेसरी से सजाएं। यह स्टाइल हैवी ईयररिंग्स और ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ जंचेगा।