सुनीता पांडे
गर्मियों में कच्चे आम और उसकी चटनी, स्वाद का ही नहीं सेहत का भी ख्याल रखती है।
कच्चे छोटे आम यानी कैरी की खट्टी-मीठी चटनी खाने में बहुत टेस्टी लगती है।
गर्मियों में अगर आप इस चटनी को सॉस की जगह कुछ स्नैक्स के साथ खाएंगे तो स्वाद बहुत बढ़ जाएगा।
यह चटनी 15-20 दिन तक खराब नहीं होती है। आप इसे एक बार बनाकर फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।
कच्चे आम की हरी चटनी भी काफी सेहतमंद होती है, जिसे लोग पुदीना के साथ बनाना ज्यादा पसंद करते हैं।
कच्चे आम में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
गर्मियों में एक ग्लास आम पन्ना पीकर हम डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से खुद को दूर रख सकते हैं।
कच्चे आम में विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसे खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
कच्चे आम की तासीर एकदम ठंडी होती है। इसलिए इसके सेवन से पेट में गर्मी नहीं होती है। साथ ही यह आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।