Easy Diya Decoration Ideas: दिवाली पर घर में बनाएं ये 9 खूबसूरत सजावटी दीये, मिनटों में मिलेगा नया लुक

रीता राय सागर

मिरर वर्क दीये

मिट्टी के दीये पर छोटे-छोटे शीशे चिपकाएं। इनके साथ गोल्डन या सिल्वर पेंट का इस्तेमाल करें। रोशनी पड़ते ही दीये चमक उठेंगे।

दीया डेकोरेशन | Source: Pinterest

मोती और कुंदन वाले दीये

दीये के किनारों पर रंग-बिरंगे मोती और कुंदन लगाएं। यह डिजाइन पूजा की थाली और रंगोली के आसपास सजाने के लिए अच्छा रहेगा।

दीया डेकोरेशन | Source: Pinterest

फूलों वाले दीये

दीये के बाहरी हिस्से पर छोटे आर्टिफिशियल फूल या फूलों की आकृति बनाएं। पिंक, पीले और सफेद रंगों से इन्हें खूबसूरत लुक दें।

दीया डेकोरेशन | Source: Pinterest

पेंटेड फ्लोरल दीये

मिट्टी के दीयों पर एक्रेलिक रंगों से कमल, पत्तियां और छोटे फूल बनाएं। ब्राइट कलर कॉम्बिनेशन से इन्हें खास लुक दें।

दीया डेकोरेशन | Source: Pinterest

ग्लिटर दीये

दीये के बाहरी हिस्से पर ग्लू लगाकर ग्लिटर छिड़कें। गोल्डन, रेड और कॉपर शेड्स से फेस्टिव लुक तैयार करें।

दीया डेकोरेशन | Source: Pinterest

लेस और जरी वाले दीये

दीये के बाहरी किनारों पर पतली लेस या जरी की पट्टी लगाएं। इससे साधारण मिट्टी के दीये भी पारंपरिक और आकर्षक दिखेंगे।

दीया डेकोरेशन | Source: Pinterest

रंगोली पैटर्न दीये

दीये पर सफेद, लाल और पीले रंग से रंगोली जैसे डॉट्स, पत्तियां और ज्योमेट्रिक पैटर्न बनाएं। यह डिजाइन देखने में काफी अलग लगेगा।

दीया डेकोरेशन | Source: Pinterest

पर्ल बॉर्डर दीये

दीये के किनारे पर छोटे सफेद मोती चिपकाएं और बीच में अपनी पसंद का रंग भरें। सिंपल लेकिन एलिगेंट डेकोरेशन के लिए यह अच्छा है।

दीया डेकोरेशन | Source: Pinterest

मल्टीकलर ट्रेडिशनल दीये

दीयों को अलग-अलग रंगों में पेंट करें और उन पर गोल्डन आउटलाइन बनाएं। इन्हें एक साथ सजाने पर खूबसूरत कलेक्शन तैयार होगा।

दीया डेकोरेशन | Source: Pinterest

अल्पना स्टाइल डेकोरेशन

मिट्टी के दीयों पर अल्पना स्टाइल बनाएं। सफेद और लाल रंगों से बने ये दिए पूजा घर के डेकोरेशन में अलग और ट्रेडिशनल लुक देंगे।

दीया डेकोरेशन | Source: Pinterest

Thin Hair Hairstyles: पतले बाल भी दिखेंगे घने और बाउंसी, ट्राई करें ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल

हेयर स्टाइल
Swipe Up