सिमरन सिंह
कई वाहन मालिक अब Ethanol-Free Fuel तलाश रहे हैं E20 पेट्रोल में 20% तक इथेनॉल मिश्रण होता है। कुछ वाहन मालिक माइलेज और वाहन के पार्ट्स को लेकर चिंता के चलते कम-इथेनॉल या ethanol-free पेट्रोल की तलाश करते हैं। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी होती है शुद्ध पेट्रोल मिलेगा कहां?
EO Finder: Ethanol Free Fuel एक फ्री ऐप है, जो आपकी लोकेशन के आसपास ethanol-free fuel उपलब्ध कराने वाले पेट्रोल पंप खोजने में मदद करता है। इसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है।
ऐप के जरिए ऐसे पेट्रोल पंप खोजे जा सकते हैं जहां E0, XP100, Power 100 या Speed 100 जैसे विकल्प उपलब्ध होने की जानकारी दी गई हो। यानी घर से निकलने से पहले आप आसपास के विकल्पों की तलाश कर सकते हैं।
सबसे पहले फोन में Location Service ऑन करें। ऐप खोलने पर लोकेशन शेयर करने की अनुमति मांगी जाएगी। आसपास के पेट्रोल पंप खोजने के लिए जरूरी अनुमति दें। इसके बाद ऐप आपकी मौजूदा लोकेशन के आधार पर विकल्प दिखा सकेगा।
ऐप की होम स्क्रीन पर जाकर Sort By Location विकल्प चुनें। इसके बाद आपके आसपास मौजूद पेट्रोल पंप की लिस्ट सामने आ जाएगी। आप अपनी जरूरत के हिसाब से कोई विकल्प चुन सकते हैं।
EO Finder में पेट्रोल पंप को Map View या List View में देखा जा सकता है। Map View से आपको लोकेशन और रास्ता समझने में आसानी होगी, जबकि List View में आसपास के विकल्पों को एक साथ देखा जा सकता है।
किसी पेट्रोल पंप तक पहुंचने से पहले यह कंफर्म करना जरूरी है कि वहां आपकी जरूरत वाला ईंधन उपलब्ध भी है या नहीं। ऐप में दिए Call Button के जरिए पेट्रोल पंप पर कॉल करके स्टॉक की जानकारी ली जा सकती है।
अपनी पसंद का पेट्रोल पंप चुनने के बाद Directions विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद मैप की मदद से आप पेट्रोल पंप तक पहुंच सकते हैं। इससे अनजान जगहों पर पेट्रोल पंप खोजने में समय बच सकता है।
EO Finder आपको ethanol-free या दूसरे पेट्रोल विकल्प वाले पंप खोजने में मदद कर सकता है, लेकिन स्टॉक बदल सकता है। इसलिए निकलने से पहले पेट्रोल पंप पर कॉल करके उपलब्धता की पुष्टि करें।