सुनीता पांडे
नवरात्रि के दौरान पान के पत्ते पर चंदन से मां दुर्गा का बीज मंत्र 'ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नमः' लिखकर उनके चरणों में अर्पित करने से मां दुर्गा सभी कष्ट हर लेती हैं।
नवमी के दिन उस पान के पत्ते एक लाल कपड़े में बांध लें और अपनी धन पेटी या तिजोरी में रख दें।
इस उपाय को करने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
नवरात्रि के दिनों में रोजाना पूजा के दौरान पान के पत्ते में गुलाब की पंखुड़ियां मिलाकर मां दुर्गा को अर्पित करने से भी धन संबंधी समस्या दूर हो जाती है।
नवरात्रि के बाद इन पान के पत्तों को बहते जल में विसर्जित करने से मां दुर्गा अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बिजनेस या नौकरी में सफलता पाने के लिए नवरात्रि के दौरान लगातार नौ दिनों तक पान के पत्ते के दोनों ओर सरसों का तेल लगाकर मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करना चाहिए।
मान्यता है कि ऐसा करने से नौकरी या व्यापार में भारी मुनाफा होता है।
Tamul-Paan (Areca Nut and Betel Leaf) displayed on Assamse traditional Gamosa.